Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Angkita Dutta in BJP: अंगकिता दत्ता आज BJP में शामिल होंगी, कांग्रेस से निलंबित थीं

10:30 AM Jan 28, 2024 IST | Aastha Paswan

Angkita Dutta in BJP: असम प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख डॉ. अंगकिता दत्ता पूर्व कांग्रेस विधायक बिस्मिता गोगोई के साथ आज बीजेपी में शामिल होंगी। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने उन्हें परेशान किया।

Highlights

अंगकिता दत्ता आज BJP में शामिल होंगी

बता दें 22 अप्रैल को अंगकिता ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद असम पुलिस ने के खिलाफ श्रीनिवास बीवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  अंगकिता ने अपनी शिकायत में श्रीनिवास बीवी पर पिछले छह महीने से उसे "परेशान" करने और "भेदभाव" करने का आरोप लगाया। इस शिकायत के बाद अंगकिता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था।

Advertisement

 

गुवाहाटी  में आयोजित किया गया कार्यक्रम

सूत्रों के अनुसार, अंगकिता दत्ता और बिस्मिता गोगोई के अलावा ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के पूर्व नेताओं समेत कई लोग भी रविवार को BJP में शामिल होंगे। इस बीच, असम BJP इकाई ने गुवाहाटी में पार्टी के राज्य मुख्यालय में शामिल होने का कार्यक्रम आयोजित किया है।

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

दूसरी ओर, गोलाघाट में खुमताई निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया और अपना त्याग पत्र असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष को भेज दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article