W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अनिल चौधरी ने कहा- AAP ने दिल्ली की राजनीति व दिल्ली को किया प्रदूषित

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि एलजी साहब को संज्ञान लेते हुए सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करना चाहिए।

12:57 PM Nov 19, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि एलजी साहब को संज्ञान लेते हुए सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करना चाहिए।

अनिल चौधरी ने कहा  aap ने दिल्ली की राजनीति व दिल्ली को किया प्रदूषित
Advertisement
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि एलजी साहब को संज्ञान लेते हुए सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करना चाहिए और अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को और दिल्ली की राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है, हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि यह महाभ्रष्टाचारी पार्टी है।
Advertisement
आप पार्टी भ्रष्ट और घोटालेबाज हो गई है 
कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सत्येंद्र जैन के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और घोटालेबाज पार्टी हो गई है। अब तक तो ये लोग महाठग सुकेश को जेल की सेवाएं दे रहे थे, अपराधियों को सेवाएं दे रहे थे और अब खुद जेल की सेवाएं ले रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, दिल्ली नगर निगम को भाजपा ने 15 साल में महाभ्रष्ट विभाग बना दिया है। चौधरी अनिल ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ने दिल्ली की राजनीति को व दिल्ली को प्रदूषित किया है।
अभिषेक दत्त ने किया केजरीवाल जमकर प्रहार 
Advertisement
कांग्रेस नेता ने कहा, आज हम विजन डॉक्यूमेंट जारी कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली को चमकती दिल्ली बनाएंगे, शीला जी की दिल्ली बनाएंगे, कांग्रेस की दिल्ली बनाएंगे।सत्येंद्र जैन के वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जमकर प्रहार किया। अभिषेक दत्त ने कहा कि भ्रष्ट मुख्यमंत्री के भ्रष्ट मंत्री का तिहाड़ जेल से वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल की खासियत बताता हूं, शराब माफिया अरविंद केजरीवाल, एमसीडी चुनाव में टिकट माफिया अरविंद केजरीवाल, हवाला के पैसे से जमीन लेने वाला अरविंद केजरीवाल। यही दिल्ली मॉडल है। अरविंद केजरीवाल का एक आरोपी मंत्री जेल के अंदर मसाज करा रहा है, एलजी साहब को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए और सत्येंद्र जैन को जेल से शिफ्ट करना चाहिए।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×