W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Anil Kapoor से बर्दाशत नहीं होती फिल्ममेकर्स की ऐसी डिमांड, तुरंत कर देते हैं अपनी फीस डबल

साल दर साल अनिल कपूर की उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन उनकी शक्सियत को देखकर ये कह पाना मुश्किल लगता है कि उनकी उम्र 65 साल है। इस उम्र में भी अनिल कपूर अपने बालों को पूरी शान से फ्लॉन्ट करते है। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने बालों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया।

04:00 PM Nov 12, 2022 IST | Desk Team

साल दर साल अनिल कपूर की उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन उनकी शक्सियत को देखकर ये कह पाना मुश्किल लगता है कि उनकी उम्र 65 साल है। इस उम्र में भी अनिल कपूर अपने बालों को पूरी शान से फ्लॉन्ट करते है। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने बालों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया।

anil kapoor से बर्दाशत नहीं होती फिल्ममेकर्स की ऐसी डिमांड  तुरंत कर देते हैं अपनी फीस डबल

अनिल कपूर एक ऐसे
अनुभवी और कमाल के कलाकार है जो सालों से इस  इंडस्ट्री में
काम कर रहे है। अनिल कपूर किसी भी तरह के रोल में खुद को बड़ी ही बखूबी ढाल लेते
है। साल दर साल अनिल कपूर की उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन उनकी शक्सियत को देखकर ये
कह पाना मुश्किल लगता है कि उनकी उम्र 65 साल है। इस उम्र में भी वो इतने यंग
दिखते है कि उनकी फिटनेस की मिसाल दी जाती है।

Anil Kapoor | In life or in money, get up and start again | Mint

इस उम्र में भी
अनिल कपूर से जिस तरह से खुद को मेंनटेन करके रखा है, उसके लिए उनकी हर तरफ तारीफ
होती है। हाल ही में अनिल कपूर ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया जिसे जानकर हर
कोई हैरान है। बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार अनिल कपूर ने हाल ही
में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर हॉलीवुड सुपरस्टार जॉर्ज क्लूनी से बातचीत की। इस दौरान अनिल कपूर ने अपने बालों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर
हर कोई दंग रह गया।

Anil Kapoor: I was born in, belong to and will take my last breath in  Bollywood | Bollywood - Hindustan Times

अब इस उम्र में
भी अनिल कपूर अपने बालों को किस कदर पूरी शान से फ्लॉन्ट करते है,ये बात तो किसी
से छिपी नहीं है। अनिल कपूर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि अगर कोई फिल्म
में उनसे बाल सफेद करने को कहता है तो वह इसके लिए डबल फीस चार्ज कर लेते है, लेकिन
काले बालों के लिए वो नार्मल फीस ही लेते है।

अनिल कपूर ने ये
भी बताया कि फिल्म ‘दिल धढ़कने दो‘
के दौरान उन्हें एक उम्रदराज शख्स का रोल प्ले करना था, जिसके लिए फिल्म की डायरेक्टर जोया
अख्तर ने उनसे जॉर्ज क्लूनी जैसा लुक रखने को कहा था। एक्टर ने बताय़ा इसके लिए
उन्हें करीब 100 घंटे तक मेकअप
रूम की कुर्सी पर बैठे रहना पड़ा था ताकि वो जॉर्ज क्लूनी जैसा लुक हासिल कर सकें। बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अनिल कपूर के लुक की काफी तारीफ हुई और उनका ये लुक काफी समय तक चर्चा में बना रहा था। 

Fans Indonesia Edit Fotonya Agar Bisa Berduaan dengan Anil Kapoor, sang  Aktor Bollywood Beri Reaksi Tak Terduga!

अब अनिल कपूर से जब भी किसी फिल्म में बालों को
 सफेद करने की डिमांड की जाती है तो इसके
लिए वो अपनी फीस डबल कर लेते है, इस बात से इतना तो साफ है कि उन्हें अपने बालों
से कितना प्यार है और इस उम्र में भी हमेशा यंग दिखना उन्हें इतना  पसंद है कि फिल्ममेकर्स की ऐसी डिमांड को वो
बर्दाशत ही नहीं कर पाते है। 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×