टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

क्या अनिल कपूर संग बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे करीना के लाडले तैमूर! कॉमेडी शो में अनिल ने किया खुलासा

कॉमेडी शो में अनिल काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए। अपने यंग लुक के लिए फेमस अनिल कपूर ने करीना और सैफ अली के बेटे तैमूर अली खान को लेकर ऐसा खुलासा किया है कि लोगों को विश्वास पर पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि ये सुनने बाद लोग हंसने पर मजबूर जरुर हुए।

01:45 PM Aug 06, 2022 IST | Desk Team

कॉमेडी शो में अनिल काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए। अपने यंग लुक के लिए फेमस अनिल कपूर ने करीना और सैफ अली के बेटे तैमूर अली खान को लेकर ऐसा खुलासा किया है कि लोगों को विश्वास पर पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि ये सुनने बाद लोग हंसने पर मजबूर जरुर हुए।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर
हाल ही में एक कॉमेडी शो का हिस्सा बने। इस दौरान अनिल ने अपने पर्सनल लाइफ से
लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। इस कॉमेडी शो में अनिल काफी मजाकिया
अंदाज में नजर आए। अपने यंग लुक के लिए फेमस अनिल कपूर ने करीना और सैफ अली के
बेटे तैमूर अली खान को लेकर ऐसा खुलासा किया है कि लोगों को विश्वास पर पाना
मुश्किल हो रहा है। हालांकि ये सुनने बाद लोग हंसने पर मजबूर जरुर हुए।

Advertisement

बॉलीवुड के
मिस्टर इंडिया यानि की अनिल कपूर हाल ही में अमेजन मिनी टीवी पर आ रहे नए शो
केस तो बनता है में शामिल हुए। इस शो में ही जब
अनिल से इंडस्‍ट्री में उनके फ्रेंड्स सर्कल के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने
अमिताभ बच्‍चन
, शाहरुख खान,
आमिर खान, सलमान खान जैसे सितारों का नाम गिनाने के साथ ही यह भी कहा
कि उनकी रणबीर कपूर
, रणवीर सिंह जैसे
यंग एक्‍टर्स के साथ भी दोस्‍ती है।

अनिल कपूर के साथ
करेंगे तैमुर अली खान डेब्यू-

सिर्फ इतना ही
नहीं अनिल ने करीना और सैफ के लाडले तैमूर को लेकर कहा कि कि वह तैमूर से भी बहुत
फ्रेंडली हैं। इसके बाद ही उन्‍होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों बहुत जल्‍द
एक फिल्‍म भी साथ करने जा रहे हैं
,
जिसमें पटौदी खानदान के सबसे
छोटे नवाब उनके पिता बनेंगे। इसे सुनकर शो में मौजूद सभी हंस पड़े। अनिल के ह्यूमर
सेंस का भी वाकई में कोई जवाब नहीं है।

अमेजन मिनी टीवी
पर हाल ही में नया कॉमेडी शो
केस तो बनता है की शुरुआत हुई है।यह देश का पहला कोर्टरूम कॉमेडी चैट शो है। शो में कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी
शामिल हो चुके हैं। शो में रितेश देशमुख और वरुण शर्मा वकील के रुप में दिखाई
देंगे। वहीं, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कुशा कपिला जज की भूमिका में नजर आ रही है।
शो में करण जौहर, वरुण धवन और करीना कपूर खान भी शामिल हो चुकी है।

Advertisement
Next Article