टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कॉफी विद करण में अनिल कपूर ने खोला जवान होने का राज, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

कॉफी विद करण सीजन 7 के नए एपिसोड का प्रोमो आ गया है। इस बार चैट शो में जुग जुग जियो की स्टार कास्ट अनिल कपूर और वरुण धवन एक साथ नजर आने वाले हैं। करण जौहर के सवालों का अनिल कपूर ने ऐसा जवाब दिया जिससे वरुण धवन भी चौंक गए।

04:58 PM Sep 12, 2022 IST | Desk Team

कॉफी विद करण सीजन 7 के नए एपिसोड का प्रोमो आ गया है। इस बार चैट शो में जुग जुग जियो की स्टार कास्ट अनिल कपूर और वरुण धवन एक साथ नजर आने वाले हैं। करण जौहर के सवालों का अनिल कपूर ने ऐसा जवाब दिया जिससे वरुण धवन भी चौंक गए।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने एक से एक हिट फिल्में दी है। 65 साल की
उम्र में भी अनिल कपूर 35 साल के नजर आते है। बाकि एक्टर बूढ़े होते जा रहे है
लेकिन अनिल कपूर दिनभर-दिन जवान नजर आते है। फिटनेस को लेकर एक्टर अनिल कपूर अक्सर
चर्चे में रहते है वहीं अब एक्टर ने खुद अपनी जवानी का राज खोल दिया है।

Advertisement

दरअसल, फिल्म मेकर करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण में इस बार बॉलीवुड
के दो एंटरटेनिंग एक्टर्स आपको हंसाने आ रहे हैं। कॉफी विद करण में इस बार अनिल
कपूर और वरुण धवन दोनों बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने अपने
इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो वीडियो शेयर किय है जिसमें दोनों एक्टर्स सवालों के
जवाब देते दिख रहे हैं।

बता दें कि फिटनेस के मामले में अनिल कपूर आज के एक्टर्स को मात देते हैं। अनिल
कपूर को आज भी कितने लोग अपना फिटनेस गुरु मानते हैं। ऐसे में
कॉफी विद करणके प्रोमो में होस्ट करण, अनिल
से पूछते हैं
, वो कौन-सी तीन चीजें हैं
जो आपको यंग महसूस कराती हैं
? इसके जवाब में अनिल कहते
हैं
, “सेक्स, सेक्स और सेक्स।”

प्रोमो
में अभिनेता के मुंह से ये तीन शब्द सुनकर करण जौहर और वरुण धवन अपनी हंसी नहीं
रोक पाते है और जोर से हंसने लगते हैं। हालांकि करण और वरुण के हंसने के बाद अनिल
कपूर फिर कहते है कि “यह सब स्क्रिप्टेड है।” इस प्रोमो वीडियो ने फैंस
की एक्साइटमेंट को भी बढ़ा दिया है। अब फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए बहुत
उत्सुक है।

अनिल
कपूर और वरुण धवन ने हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो में साथ काम किया था। मूवी में
बाप-बेटे को रोल में दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। इस फिल्म में अनिल
कपूर और वरुण धवन के अलावा कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और मनीष पॉल अहम रोल में नजर
आए थे। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

Advertisement
Next Article