Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनिल कपूर ने शेयर की कपूर लेडीज की थ्रोबैक फोटो, करीना कपूर खान ने पूछा ये मजेदार सवाल

अब अनिल कपूर ने एक ब्लैक एंड व्हाइड थ्रोबैक फोटो शेयर की है,जिसमें उनकी वाइफ सुनीता,अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर और उनकी सास कृष्णा राज कपूर दिख रही हैं। झक्कास एक्टर का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और इस पर करीना कपूर खान, रिया कपूर ने कॉमेंट किया है।

01:15 PM May 02, 2022 IST | Desk Team

अब अनिल कपूर ने एक ब्लैक एंड व्हाइड थ्रोबैक फोटो शेयर की है,जिसमें उनकी वाइफ सुनीता,अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर और उनकी सास कृष्णा राज कपूर दिख रही हैं। झक्कास एक्टर का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और इस पर करीना कपूर खान, रिया कपूर ने कॉमेंट किया है।

बॉलीवुड के दिग्गज  एक्टर अनिल कपूर  आज भी फैंस के बीच काफी फेमस है। आए दिन वह किसी ना किसी
वजह  से चर्चा में बने रहते है। वैसे देखा जाए
तो एक्टर की फैन फॉलोइंग में इतने सालों में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। यही
वजह से है कि एक्टर भी अपने फैंस से जुड़े रहते है। वह
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आएदिन कोई पोस्ट
शेयर करते रहते हैं।

Advertisement

अब एक्टर ने एक ब्लैक एंड व्हाइड थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी वाइफ सुनीता,
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर और उनकी सास
कृष्णा राज कपूर दिख रही हैं। झक्कास एक्टर का यह पोस्ट
काफी वायरल हो रहा है और अब तो इस पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी कॉमेंट कर रहे
हैं। करीना कपूर खान ने तो एक्टर से उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर एक मजेदार सवाल ही
पूछ लिया जिस पर एक्टर का जवाब देखने लायक है।

दरअसल, अनिल कपूर की शेयर की हुई फोटो में तीनों लेडीज किसी बुफे पार्टी में
नजर आ रही हैं। वह तीनों अपनी प्लेट में खाना लेती और खाते हुए दिख रही है। फोटो
में सबसे आगे कृष्णा राज कपूर फिर उनकी बहू नीतू कपूर और उनके बाद सुनीता कपूर हाथ
में प्लेट लिए खड़ी है। एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा
, “मिसेज कृष्णा राज कपूर, मिसेज नीतू ऋषि कपूर और मेरी पत्नी सुनीता। इसके अलावा उन्होंने हंसने वाले इमोजी
के साथ थ्रोबैक मेमोरीज भी लिखा है।

अपनी इस थ्रोबैक तस्वीर पर नीतू कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह बहुत ही नॉस्टैल्जिक है।
 वहीं उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी
शेयर किया और कैप्शन में लिखा-
मां, सुनीता और मैं। वहीं एक्टर की पोस्ट पर उनकी बेटी रिया कपूर ने कमेंट में लिखा, ‘मां का चेहरा बस साथ में फायर वाले भी इमोजी
शेयर किए है।

इस पोस्ट पर करीना कपूर खान ने भी अपनी दादी और चाची की इस प्यारी सी तस्वीर
पर कॉमेंट करते हुए लिखा,
कपूर्स, हमेशा खाने के आसपास क्यों रहते हैं, तब और अब..बेहतरीन। एक्ट्रेस के कॉमेंट पर अनिल कपूर ने जवाब देते हुए लिखा- हम कपूर हमारे खाने से प्यार करते हैं

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म थारमें बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर
आएंगे। उनके अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख लीड रोल में दिखेंगी। राज सिंह चौधरी
की ये फिल्म 6 मई को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इसके अलावा एक्टर के पास नीतू कपूर
,
वरुण धवन और कियारा
आडवाणी के साथ राज ए मेहता की जुग जग जीयो भी है।

 

 

 

 

Advertisement
Next Article