...जबतक हमें हिंदीभाषी क्षेत्र और SYL का पानी नहीं मिलता तबतक चंडीगढ़ हमारा : अनिल विज
विधानसभा में प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जबतक हमें हिंदीभाषी क्षेत्र और SYL का पानी नहीं मिलता तबतक चंडीगढ़ हमारा है।
02:50 PM Apr 05, 2022 IST | Desk Team
चंडीगढ़ पर दावे को लेकर पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार आमने सामने है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य विधानसभा में चंडीगढ़ मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जबतक हमें हिंदीभाषी क्षेत्र और SYL का पानी नहीं मिलता तबतक चंडीगढ़ हमारा है।
Advertisement
अनिल विज ने मंगलवार को विधानसभा में बोलते हुए साफ किया कि अगर हम नई राजधानी बनाए तो उसके लिए हमें केंद्र से पैसे मिलने चाहिए, जबतक सभी मुद्दों का एकल फैसला नहीं होगा हरियाणा यहां डटा रहेगा…जबतक हमें हिंदीभाषी क्षेत्र और सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) का पानी नहीं मिलता तबतक चंडीगढ़ हमारा है।
कांग्रेस के ‘संकटमोचन’ रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल भी छोड़ेंगे पार्टी का हाथ? कहा- खुले हुए हैं मेरे विकल्प
चंडीगढ़ पर दावे को लेकर पुराना है पंजाब-हरियाणा के बीच विवाद
चंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब में विवाद काफी पुराना है। लेकिन पिछले हफ्ते पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ पर दावे को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव का हरियाणा के तमाम राजनीतिक दलों की ओर से विरोध किया जा रहा है और यह मामला एक बार फिर से गरमा गया है।
वहीं हरियाणा विधानसभा में पेश प्रस्ताव में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम से संबंधित सभी चिंताओं को दूर किए जाने तक केंद्र सरकार से मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाने का आग्रह किया। इसके साथ केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट के ओदश के अनुरूप सतलुज-यमुना लिंक नहर के निर्माण के लिए कदम उठाने का भी अनुरोध किया है।
Advertisement