टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

01:25 PM May 16, 2024 IST | Yogita Tyagi

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। अनीता गोयल के परिवार में उनके पति और दो बच्चे नम्रता और निवान गोयल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीता गोयल ने गुरुवार तड़के तीन बजे अंतिम सांस ली। अनीता गोयल जेट एयरवेज के ऑपरेशन्स से जुड़ी हुई थीं और वह एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट थीं।

नरेश गोयल ने मांगी थी अंतरिम जमानत

Advertisement

नरेश गोयल, जो खुद कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, ने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए मानवीय आधार पर इस महीने की शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 1 सितंबर, 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

न्यायिक हिरासत में नरेश गोयल

वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और आर्थर रोड सेंट्रल जेल (ARCJ) में बंद हैं। ईडी ने दावा किया था कि उन्होंने केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी की थी। इस पर जमानत याचिका में, नरेश गोयल ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत लाभ के लिए ऋण राशि का दुरुपयोग नहीं किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article