W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Anjana Singh New Devi Song: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर Anjana Singh का नया देवी गीत 'Shitali Maiya' रिलीज, भक्ति और आस्था का मिला संगम

05:38 PM Sep 26, 2025 IST | Anjali Dahiya
anjana singh new devi song  शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर anjana singh का नया देवी गीत  shitali maiya  रिलीज  भक्ति और आस्था का मिला संगम
Anjana Singh New Devi Song
Advertisement

Anjana Singh New Devi Song: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह अपने प्रशंसकों के लिए देवी गीत 'Shitali Maiya' लेकर आई हैं। अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर देवी गीत 'शितली मईया' का क्लिप पोस्ट किया, जिसमें उनके चेहरे पर भक्ति का भाव स्पष्ट झलक रहा है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, गाना रिलीज हो गया है।

Anjana Singh New Devi Song

Anjana Singh का नया देवी गीत 'Shitali Maiya' रिलीज

Anjana Singh New Devi Song
Anjana Singh New Devi Song

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह अपने प्रशंसकों के लिए देवी गीत 'शितली मईया' लेकर आई हैं। अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर देवी गीत 'शितली मईया' का क्लिप पोस्ट किया, जिसमें उनके चेहरे पर भक्ति का भाव स्पष्ट झलक रहा है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "गाना रिलीज हो गया है।"

इस भक्ति रचना को शिल्पी राज और लाडु मधेशिया ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इन दोनों की जुगलबंदी ने गाने को एक अनोखी भक्तिमय ऊर्जा प्रदान की है। बोल का श्रेय शैलेश यादव लाला को जाता है, जिन्होंने सरल शब्दों में मां की महिमा का चित्रण किया है। वहीं, संगीत निर्देशन का जिम्मा वी.आर. वर्मा ने संभाला है। गाने की कोरियोग्राफी का कमाल सोनू प्रीतम का है, जिन्होंने इस भक्ति गीत को जीवंत कर दिया है।

भक्ति और आस्था का मिला संगम

Anjana Singh New Devi Song
Anjana Singh New Devi Song

वीडियो में अंजना सिंह और गायक लाडु मधेशिया एक साथ नजर आ रहे हैं, जो माता के पंडाल में लीन होकर नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे दोनों कलाकार मां की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में जगमगाते दीपक, फूलों की मालाएं और मां की भक्ति में लीन लोग गाने को जीवंत बना रहे हैं। अंजना का पारंपरिक लुक है। उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है और उसके ऊपर लाल रंग की माता की चुनरी ओढ़ी है।

यह भक्ति गीत जियोसावन, एप्पल म्यूजिक, यूट्यूब, अमेजन म्यूजिक, और स्पॉटिफाई समेत कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अंजना सिंह, जो 'लव और राजनीति' और 'मासूम हाउसवाइफ' जैसी सुपरहिट फिल्मों से सुपरस्टार बनी हैं, अब संगीत क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं।

 

Also Read: Sameer Wankhede Defamation Case: Sameer Wankhede को आर्यन खान की वेबसीरीज पर दायर मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×