For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Annabelle Doll Missing: क्या गायब हो चुकी है शैतानी एनाबेल गुड़िया, अफवाह या फिर सच?

एनाबेल गुड़िया के गायब होने की अफवाहों ने मचाई सनसनी

03:04 AM May 27, 2025 IST | Khushi Srivastava

एनाबेल गुड़िया के गायब होने की अफवाहों ने मचाई सनसनी

annabelle doll missing  क्या गायब हो चुकी है शैतानी एनाबेल गुड़िया  अफवाह या फिर सच

एनाबेल गुड़िया के गायब होने की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। लोगों का दावा है कि यह भूतिया गुड़िया लुइसियाना में टूर के दौरान खो गई। हालांकि, NESPR के डैन रिवेरा ने इसे गलत बताया और पुष्टि की कि गुड़िया सुरक्षित वॉरेन ऑकल्ट म्यूजियम में है।

एनाबेल गुड़िया जिसे लोग भूतिया बताते हैं, इस समय चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह गुड़िया जो कि एक म्यूजियम में कैद थी वो कही गुम हो गई है। जिसके बाद लोगों ने दहशत फैल गई है। हॉरर फिल्म “द कॉन्ज्यूरिंग” में दिखाई गई इस भूतिया गुड़िया को डेविल्स ऑन द रन टूर पर ले जाया गया था। लोगों का कहना है कि इस टूर के दौरान लुइसियाना में यह गुड़िया खो गई। लुइसियाना के पास व्हाइट कैसल में नॉटोवे रिसॉर्ट में आग लगने के बाद यह अफवाहें और तेजी से फैलने लगी। लोग इस आग वाली घटना को गुड़िया से जोड़ने लगे। जैसे ही गुड़िया के खो जाने की खबर सामने आई, लोगों में खौफ का महोल बन गया। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “’मैंने अभी फेसबुक पर एक पोस्ट देखी कि उन्होंने एनाबेले डॉल खो दी है? मैं देश छोड़कर भाग रहा हूँ अलविदा।” तो दूसरे ने लिखा, “”उन्होंने एनाबेले गुड़िया खो दी?? जैसे?? प्रेतवाधित एनाबेले गुड़िया?? वे उसे अमेरिका के दौरे पर ले जाते हैं…… और फिर वे उसे खो देते हैं।”

अफवाहों में कितना सच?

सोशल मीडिया पर इस गुड़िया के खो जाने की अफवाहों के बीच अब एक नया खुलासा हुआ। NESPR के डैन रिवेरा ने इस अफवाह को गलत बताते हुए लोगों को आश्वासन दिया। वे खुद कनेक्टीकट स्थित वॉरेंस ऑकल्ट म्यूजियम में गए और फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि एनाबेल गुड़िया खोई नहीं है। वह म्यूजियम में ही है। NESPR ने भी इस बात की पुष्टि की और एक पोस्ट में लिखा, “यह एक अफ़वाह है। एनाबेले चोरी नहीं हुई है। गुड़िया वॉरेन ऑकल्ट म्यूज़ियम में सुरक्षित है।”

Viral Video: मगरमच्छ के साथ रोमांटिक कपल डांस करते दिखा शख्स, वायरल हुआ वीडियो

कौन है एनाबेल गुड़िया

कहा जाता है कि यह गुड़िया जिसके पास भी रही है उसके साथ डरावनी और अजीब घटनाएं हुईं। जिसके बाद पैरानॉर्मल विशेषज्ञों एड और लोरेन वॉरेन ने इस गुड़िया को अपने घर में बने वॉरेन ऑकल्ट म्यूज़िम में बंद कर दिया था। एनाबेल के वास्तविक जीवन की कहानी पर कुछ फिल्में भी बनाई गई हैं- एनाबेले (2014), एनाबेले: क्रिएशन (2017) और एनाबेले कम्स होम (2019)।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×