Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुष्कर में 4 से 9 जुलाई तक तीर्थराज का वार्षिक महोत्सव

NULL

05:38 PM Jul 02, 2017 IST | Desk Team

NULL

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर का 94वां छह दिवसीय वार्षिक महोत्सव 4 से 9 जुलाई तक मनाया जाएगा। श्री ब्रह्मपुष्कर विप, महासभा यज्ञ समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव का आगाज मंगलवार को हिमादि, स्नान एवं देव आह्वान के साथ होगा। समिति प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने कहना है कि पुष्कर सरोवर के प्रधान वराह घाट पर 94वां महोत्सव धार्मिक रस्मों के साथ भव्यता से मनाया जाएगा।

इस दौरान श्री ब्रह्मपुष्कर महायज्ञ, पुष्कर राज का अभिशेक पूजन, रुद्राष्टाध्यी के वेद मंत्र का पठन समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन शाम को तीर्थराज राज की विशेष आरती एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को समापन के दिन गुरु पूर्णिमा के मौके पर विशेष अभिषेक का आयोजन किया जाएगा।  इसके अगले ही दिन से सावन मास का प्रारंभ हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article