W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी का ऐलान, कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में लोगों को करेंगे जागरूक

नए कृषि कानूनों का जहां एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान जोर-शोर से विरोध कर रहे हैं, तो वहीं अब पंजाब के किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने बुधवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में जगह-जगह पंचायतें कर आम लोगों को जागरुक करने का ऐलान किया है।

07:02 PM Feb 17, 2021 IST | Ujjwal Jain

नए कृषि कानूनों का जहां एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान जोर-शोर से विरोध कर रहे हैं, तो वहीं अब पंजाब के किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने बुधवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में जगह-जगह पंचायतें कर आम लोगों को जागरुक करने का ऐलान किया है।

किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी का ऐलान  कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में लोगों को करेंगे जागरूक
नए कृषि कानूनों का जहां एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान जोर-शोर से विरोध कर रहे हैं, तो वहीं अब पंजाब के किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने बुधवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में जगह-जगह पंचायतें कर आम लोगों को जागरुक करने का ऐलान किया है।
किसान पंचायत में शिरकत के लिए मुरादाबाद जाते वक्त रास्ते में संभल के गेलुआ गांव में रुके चढ़ूनी ने कहा कि नए कृषि कानूनों को किसानों पर थोपने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोगों की नहीं बल्कि कॉरपोरेट जगत की सरकार है और इसका मुकाबला जनता ही कर सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरे देश में जगह-जगह पंचायतें करेंगे। पंचायतें उन इलाकों में होंगी जहां कृषि कानूनों को लेकर लोग कम जागरुक हैं। अब हम आम लोगों को इस आंदोलन से जोड़ेंगे और हर नागरिक को जगाने का काम करेंगे।’’ चढ़ूनी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पूरे देश का कृषि क्षेत्र कॉरपोरेट पक्षों को देने का इरादा किया है लेकिन खेती-किसानी हमारे देश के किसानों की आजीविका है, कारोबार नहीं। 
उन्होंने दावा किया कि नए कृषि कानून लागू होने से देश का भोजन उद्योगपतियों के गोदामों में चला जाएगा और वह उसकी कालाबाजारी करेंगे। पहले दाल, आलू और प्याज की कालाबाजारी हुई, वैसे ही अब हर चीज की कालाबाजारी होने लगेगी। इसे हर हाल में रोकना होगा। चढ़ूनी ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और वे जब तक जीतेंगे नहीं तब तक अपने घर नहीं जाएंगे। चाहे इसमें कितना ही वक्त क्यों ना लगे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×