W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पुणे में कोरोना वायरस का एक और मामला, महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 12 हुई

पुणे में बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ शहर में इस रोग के मामलों की संख्या बढ़ कर नौ हो गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

04:02 PM Mar 12, 2020 IST | Shera Rajput

पुणे में बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ शहर में इस रोग के मामलों की संख्या बढ़ कर नौ हो गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे में कोरोना वायरस का एक और मामला  महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 12 हुई
पुणे में बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ शहर में इस रोग के मामलों की संख्या बढ़ कर नौ हो गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने यहां बताया कि एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अमेरिका की यात्रा पर गया था। 
इसके साथ महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है। पुणे में नौ मामलों के अलावा, मुंबई में दो और नागपुर में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई, वह एक मार्च को अमेरिका से आया था और उसके लार के नमूने 11 मार्च को लिये गये थे। 
उन्होंने कहा कि शहर के नायडू अस्पताल में इलाजरत सभी रोगियों की हालत स्थिर है। पुणे के नौ रोगियों में सात ने दुबई की एक विमान से यात्रा की थी। 
इस बीच, राज्य के जालना में एक पुलिस कांस्टेबल के सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत करने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
सिविल सर्जन डॉ एम के राठौड़ ने बताया कि पुलिसकर्मी मुंबई में पदस्थ था और वहां इजराइली सुरक्षाकर्मियों के संपर्क में आया था। 
वहीं, दुबई-पुणे उड़ानों द्वारा यहां पहुंच रहे यात्रियों ने कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित सात देशों में यदि किसी की भी 15 फरवरी के बाद यात्रा की है तो उन्हें अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा जाएगा। 
दुबई से लौटे एक दंपती सहित पुणे के आठ निवासियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 
संभागीय आयुक्त दीपक म्हेसेकर ने कहा कि इन सात देशों की यात्रा करने वाले लोगों को सीधे पृथक केंद्र में भेजा जाएगा। उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण नहीं होने पर भी ऐसा किया जाएगा। 
दुबई से स्पाइस जेट की एक उड़ान के शुक्रवार को पुणे हवाईअड्डे पर उतरने का कार्यक्रम है जबकि एक अन्य के शनिवार को आने का कार्यक्रम है। 
संभागीय आयुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक यदि इन उड़ानों के यात्रियों ने पहले चीन, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन ओर जर्मनी की 15 फरवरी के बाद यात्रा की है तो उनहें शहर में अस्पताल में संस्थागत पृथक वार्ड में रखा जाएगा। 
जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा कि जिन रोगियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनके इलाकों में घर-घर जाकर हम लोगों की जांच कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×