Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बलात्कारी बाबा राम रहीम का एक और गुर्गा गिरफ्तार , खुल सकते है कई राज

NULL

05:32 PM Nov 23, 2017 IST | Desk Team

NULL

रेप के आरोप में बाबा राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा के पंचकूला में राम रहीम के गुंडों ने जमकर आतंक मचाया था। पंचकूला हिंसा के बाद से फरार चल रहा राम रहीम का खास गुर्गा पवन इंसा अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। देशद्रोह के आरोपी पवन इंसा को SIT ने पंजाब के लालरू से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक , गुरमीत राम रहीम के मामले में फैसला सुनाए जाने से पहले डेरा सच्‍चा सौदा में हुई 45 सदस्‍यीय कमेटी की बैठक में भी रमेश तनेजा भी शामिल था। रमेश तनेजा पर आरोप है कि इसी बैठक में पंचकूला हिंसा की साजिश रची गई थी। गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद उसने भी हिंसा फैलाया था।

हरियाणा पुलिस की SIT को रमेश तनेजा के फतेहाबाद में होने की सूचना मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले डेरा के प्रवक्ता पवन इंसां को पंजाब के मोहाली के लालडू से पकड़ा गया था।

वही , अब राम रहीम का राजदार पवन पुलिस के कब्जे में है। पवन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को राम रहीम और हनीप्रीत के कई और राज खुलने की उम्मीद है।

 सूत्रों के अनुसार , पवन इंसा ने कबूला की हनीप्रीत ने दंगे के लिए पंचकूला डेरा नाम चर्चा घर के इंचार्ज चमकौर को दी थी सवा सौ करोड़ रुपये रकम। इसमें से उसने 25 लाख रुपये मिलने की बात कबूल की। सूत्रों की मानें तो आरोपी पवन इंसा ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि जिसमें से बकाया बची रकम उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दोस्त के पास है।
Advertisement
Advertisement
Next Article