Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

छक्के जड़ने के मामलें में धोनी ने रचा एक और नया कीर्तिमान

NULL

12:12 AM Feb 23, 2018 IST | Desk Team

NULL

बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से जमकर रन बरसे।

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े , तीसरे छक्के के लिए गेंद जैसे ही बाउंड्री लाइन के पार हुई वैसे ही धोनी वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में एक पायदान उपर आ गए।

ये लिस्ट है अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा जड़े गए सर्वाधिक छक्कों की। महेंद्र सिंह धोनी  विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के 43 छक्कों के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी के नाम अब टी20 क्रिकेट में 44 छक्के दर्ज हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद 86 छक्कों के साथ इस लिस्ट में अव्वल नम्बर पर हैं।

वहीं न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम 58 छक्के लगाकर धोनी से इस क्रम में एक स्थान उपर हैं।

धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। धोनी ने आखिर के ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी की और सिर्फ 9 गेंदों में 28 रन ठोक डाले। धोनी ने 19वें ओवर की 4 गेंदों में 11 और आखिरी ओवर की 5 गेंदों में 17 रन ठोके। इस तरह धोनी ने सिर्फ 9 गेंदों में 28 रन जड़ दिए। धोनी की इस तरह की बल्लेबाजी को देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्हें लंबे समय बाद वो धोनी दिखाई दिया जो गेंदों को सिर्फ बाउंड्री के बाहर पहुंचाने के लिए जाना जाता था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article