Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और नया खुलासा, सोनम ने की पति के ID से पोस्ट "इतने दुखद हैं कि..."

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और नया खुलासा

02:22 AM Jun 12, 2025 IST | Shivangi Shandilya

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और नया खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राजा की मर्डर के एक घंटे बाद पत्नी सोनम ने उसका सोशल मीडिया अकाउंट यूज किया था। फिलहाल सोनम समेत चार आरोपी राजा हत्याकांड में सलाखों के अंदर हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राजा की मर्डर के एक घंटे बाद पत्नी सोनम ने उसका सोशल मीडिया अकाउंट यूज किया था। सोनम ने पुलिस को भटकाने के लिए एक चाल चली थी, जो कि असफल रहा। सोनम ने राजा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। फिलहाल सोनम समेत चार आरोपी राजा हत्याकांड में सलाखों के अंदर हैं।

दोपहर में राजा की हत्या

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और अन्य आरोपी इसे हादसा बताने की कोशिश में थे। हालांकि, इस मामले में अब सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा की हत्या दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की गई थी। वहीं सोनम ने अपने पति राजा के इंस्टा अकाउंट से 2.15 बजे एक पोस्ट शेयर की थी। सोनम ने राजा के अकाउंट से लिखा, ”एक जन्म में इतने दुख हैं तो….गुलदस्ता बनना तय है.” सोनम ने पोस्ट लिखने के दौरान एक अपशब्द भी यूज की थी।

खाई में ठिकाना

सोनम ने राजा का इंस्टा अकाउंट यूज करने के बाद सभी फोन को खाई में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीनों आरोपी सोनम के साथ ही थे। वे सभी हत्या के बाद घटनास्थल से बाहर चले गए। इनका प्लान पुलिस को गुमराह करने का था। लेकिन इस वारदात में पुलिस ने सुलझा दिया।

पूरा मामला

बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड से देशभर में सनसनी फैली हुई है। लगातार इस केस में एक से बढ़कर एक नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को वे दोनों हनीमून पर चले गए थे। इसके बाद 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर मिली। 2 जून को राजा की लाश खाई से बरामद की गई। वहीं पुलिस ने 9 जून की देर रात को सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया।

HR सोनम को मैनेजर राज से हुआ था प्यार, पापा की फैक्ट्री में ही चल रही थी लव स्टोरी

Advertisement
Advertisement
Next Article