Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी के हत्या मामले में एक और शूटर गिरफ्तार, खलनायक वाली डालता था रील

Baba Siddique Shooter Arrested: बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में एक और शूटर दबोचा गया है। इसे शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने वाले चार अपराधियों की भी गिरफ्तार हुई है।

04:48 AM Nov 10, 2024 IST | Ranjan Kumar

Baba Siddique Shooter Arrested: बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में एक और शूटर दबोचा गया है। इसे शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने वाले चार अपराधियों की भी गिरफ्तार हुई है।

Baba Siddique Murder Case Update : बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से एक और शूटर को गिरफ्तार किया है। शूटर का नाम शिवकुमार है, जो नानपारा बहराइच से दबोचा गया। आरोपी नेपाल भागने वाला था। उसे शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने के आरोप में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

शिवकुमार ने किए बड़े खुलासे

गिरफ्तार इस शूटर ने यूपी पुलिस की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह लॉरेश विश्नोई गैंग से जुड़ा है। विदेश में बैठे लारेंस के भाई अनमोल विश्नोई के इशारे पर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। अनमोल से उसकी बात शुभम लोनकर ने कई बार करवाई थी।

खलनायक वाली डालता था रील

20 वर्षीय शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम खलनायक वाली रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था। उसके रील्स सिद्दीकी हत्याकांड के वक्त खूब वायरल हुई थी। एक रील में वह केजीएफ मूवी के डायलॉग ‘Powerful People Make Places Powerful’ कहता दिखता है। इस रील में उसने लोकेशन मुंबई डाला था। दूसरी रील में भोजपुरी सॉन्ग ‘नेता ना कौनो विधायक, मजनू हमार खलनायक है कह रहा है।

अब तक 16 गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें दो संदिग्ध शूटर थे। हालांकि, मुख्य शूटर और दो साजिशकर्ता फरार थे। जांच टीम सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article