Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आईएएस अफसर खेमका का एक और तबादला, अब विज के साथ जुड़े

NULL

01:03 PM Nov 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के 13 आइएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें अधिकतर वरिष्ठ आइएएस हैं। सरकार ने राज्य के चर्चित और विवादित आइएएस अधिकारी अशोक खेमका को भी एक बार फिर से बदल दिया है। खेमका को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ लगाया गया है। दोनों के बीच नजदीकियां मानी जाती हैं। खेमका अब खेल एवं युवा मामलों के प्रधान सचिव होंगे। अशोक खेमका सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव थे। उन्होंने इस पद पर रहते हुए 3,22,000 लोगों की पेंशन बंद कर दी थी। पेंशन बंद होने का कारण हालांकि दस्तावेजों में कमी पाया गया था, लेकिन इस वजह से सरकार को जवाब देना भारी हो गया था। बाद में जांच के दौरान दो लाख 21 हजार लोगों की पेंशन चालू भी हो गई थी।

अशोक खेमका का अपने विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से टकराव हो गया था। खेमका ने विभाग की गाड़ी मंत्री के साथ अटैच होने का विरोध करते हुए इसे वापस मंगवाने के लिए उन्हें पत्र लिख दिया था। यह गाड़ी अंबाला कार्यालय की थी। पत्र लिखे जाने के अगले दिन ही विभाग को गाड़ी वापस भेज दी गई थी। खेमका वॉल्यूम सीट खरीद मामले में भी नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह कादियान के निशाने पर रहे हैं। दोनों नेताओं ने खरीद पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि बाद में भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व वाली विधान सभा के कमेटी ने अशोक खेमका को क्लीन चिट दे दी थी। कादियान ने क्लीन चिट देने का विरोध किया था। अब होगी ईमानदारी की परीक्षा :अनिल विज की छवि इमानदार मंत्री की है, जबकि खेमका की छवि इमानदार अफसर की है। अब दोनों के साथ-साथ जोड़कर सीएम ने न केवल बाकी मंत्रियों की परेशानी कम कर दी, बल्कि इससे कूटनीतिक दांव भी चला है।

हरियाणा कार्पोरेशन डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव आइएएस नवराज संधू को विजिलेंस विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा सुनील कुमार गुलाटी को हरियाणा मिनरल लिमिटेड का चेयरमैन कम निदेशक लगाया गया है। हरियाणा पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धारी खंडेलवाल को हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग व पुरातत्व विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव ज्योति अरोड़ा को तकनीकि शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सुमिता मिश्रा को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article