W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चंडीगढ़ में नशामुक्ति अभियान, CM नायब सिंह सैनी ने युवाओं को दिया संदेश

नशामुक्ति अभियान में युवाओं को जागरूक करने का प्रयास

05:03 AM May 03, 2025 IST | IANS

नशामुक्ति अभियान में युवाओं को जागरूक करने का प्रयास

चंडीगढ़ में नशामुक्ति अभियान  cm नायब सिंह सैनी ने युवाओं को दिया संदेश
Advertisement

चंडीगढ़ में नशामुक्ति अभियान के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है और उन्हें नशे के जंजाल से बचाना जरूरी है। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल ने भी नशामुक्ति की अपील की।

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार को नशे के विरोध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत भी की। दोनों ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अहम होती है। ऐसी स्थिति में अगर हम चाहते हैं कि हमारे देश का विकास दोहरी गति से हो, तो हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम युवाओं को नशे के जंजाल से दूर रखें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “आमतौर पर देखा जाता है कि युवा अपने दोस्तों के साथ रहने के दौरान नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें आनंद मिलेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। धीरे-धीरे करके युवा नशे के जाल में पूरी तरह से फंस जाते हैं और अपनी जिंदगी तबाह कर लेते हैं। इसी को देखते हुए हमने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें हम युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं, ताकि वे देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकें।”

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आईएएनएस से बातचीत में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम लगातार इस प्रयास में जुटे हुए हैं कि हमारा राष्ट्र नशामुक्त हो। कोई भी युवा नशे की गिरफ्त में नहीं रहे। यह एक तरह का जन आंदोलन है और इसमें सफलता सिर्फ सरकार के प्रयासों से ही मुमकिन नहीं हो पाएगी, बल्कि आम लोगों को भी आगे आना होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×