अंत्योदय परिवार पंडित दीनदयाल जी के आत्मा में बसते थे- बिकास प्रसाद सिंह
भारतीय जनता पार्टी जमुई विधानसभा के खैरा प्रखंड अंतर्गत झुण्डों पंचायत के डहुआ गांव स्थित सामुदायिक भवन में जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि मनाया गया।
04:52 PM Feb 11, 2022 IST | Desk Team
भारतीय जनता पार्टी जमुई विधानसभा के खैरा प्रखंड अंतर्गत झुण्डों पंचायत के डहुआ गांव स्थित सामुदायिक भवन में जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद बिकास प्रसाद सिंह ने महामानव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में आये कार्यकर्ताओ सहित उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता बिकास पप्रसाद सिंह ने कहा कि भ्रष्ट्राचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस सहित सभी क्षेत्रीय परिवार की पार्टियां एक होकर राष्ट्र के प्रति समर्पित नरेंद्र भाई मोदी एवं आदित्यनाथ योगी जी के खिलाफ एक हो गयी है।
Advertisement
इन लोगों का ना तो कोई नेता और ना कोई नीति है। सिर्फ एक ईमानदार 20 घंटे मां भारती की सेवा करने वाले प्रधानसेवक की कुर्सी से बेदखल करने के लिए एक हुआ है,जिसे देश की जनता बखूबी समझ रही है। परिवार वाली लुटेरा पार्टी जो आज़ादी से लेकर आज तक देश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया, जिसे आज मोदी जी के ईमानदार शासन से सभी को परेशानी है, लेकिन जब तक जनता का भरोसा मोदी जी पर है तब तक ऐसे बईमानों को चैन से लुटे हुए पैसे लेकर बैठने नही देंगे।
पूर्व पार्षद बिकास ने आगे कहा कि पिछले 2 वर्ष से कोरोना महामारी से देश को शानदार तरीके से प्रधानमंत्री मोदी जी ने संभाला, जहां देश मे उस वक्त एक फेसमास्क उपलब्ध नही था वैसे में लॉक डाउन लगाकर जनता को सुरक्षित रखते हुए देश मे ही उस बीमारी से लड़ने के लिए फेसमास्क, सेनिटाइजर, पीपी किट सहिय अन्य सारी तैयारी पूरी कर महामानव पंडित जी के सिद्धांत को अपनाकर सच्ची श्रद्धांजलि देने का पुण्य कार्य किये। राष्ट्र के प्रति समर्पित एक प्रधानसेवक का इससे बेहतर मिशाल नही हो सकता है।
140 करोड़ हिंदुस्तानी मोदी जी का परिवार – बिकास
आजादी से लेकर 2014 तक कांग्रेस ईमानदारी से चाहती तो 55 वर्षो में देश आज विकसित देशों की श्रेणी में अव्वल रहता लेकिन उसकी सोच सिर्फ जात-पात और धर्म की लड़ाई लगाकर सत्ता पर बने रहने का काम किया। मोदी जी ने मात्र साढ़े छह वर्षों में हिंदुस्तान को विदेश नीति में जबरदस्त बदलाव करते हुए विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर कर दिया,कोई भी अंतराष्ट्रीय नीति बनती है तो उसमें आज भारत की अहम भूमिका होती है। ये 140 करोड़ नागरिकों के लिए 56 इंच वाला सीना से कम नही है।
भाजपा नेता सिंह ने आगे कहा कि आज भाजपा संगठन विश्व की सबसे बड़ी यानी 15 करोड़ सदस्यों वाली हो चुकी है। जिस संगठन का जनसंघ काल मे दीनदयाल उपाध्याय जी ने बीज बोया था वो भाजपा के रूप में मोदीजी-अमित शाह के नेतृत्व में बटबृक्ष बनकर देश को छाया दे रही है।
इनके अलावे किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय नारायण सिंह, बालमुकुंद सिंह, पंचायती राज मंच प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह, बिरेन्द्र शर्मा, पंचानन पाण्डेय, रोहित सिंह, क्रीड़ा मंच के प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य मृत्युंजय सिंह, डॉ श्रीकांत सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह, चंदन कुमार, मकेश्वर मंडल, दशरथ सिंह,सुखदेव सिंह, लालजीत सिंह, अमित कुमार, कमलेश सिंह, राजीव सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण व कार्यकर्ता शामिल होकर महामानव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Advertisement