टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Raju Srivastava को याद कर Anupam Kher हुए इमोशनल, कॉमेडियन के लिए बोले ये बात

राजू श्रीवास्तव के निधन ने जहां पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है, वहीं उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसी के साथ अनुपम खेर ने कॉमेडी किंग को सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर श्रद्धांजलि दी है।

04:45 PM Sep 21, 2022 IST | Desk Team

राजू श्रीवास्तव के निधन ने जहां पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है, वहीं उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसी के साथ अनुपम खेर ने कॉमेडी किंग को सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर श्रद्धांजलि दी है।

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को
बड़ा झटका दिया है। 
वहीं उनके परिवार
में कोहराम मचा हुआ है। 58 साल की उम्र में राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, इस खबर
से उनके फैंस और चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स को भी
इस खबर से गहरा शॉक लगा है।

Advertisement

बॉलीवुड सेलेब्स कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए श्रद्धांजलि रहे
हैं। अक्षय कुमार
,  विवेक रंजन
अग्निहोत्री
, सोनू सूद, भारती सिंह, अशोक पंडित जैसे कलाकार ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वही
अब अभिनेता अनुपम खेर ने भी कॉमेडी के बादशाह को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा
है और साथ ही एक वीडियो भी साझा किया है।

अनुपम खेर ने अपने
ऑफिशिलय इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर
कहते दिख रहे हैं कि राजू श्रीवास्तक के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ, मन उदास हुआ
और एक चुप्पी सी छा गई है। वो बहुत अच्छे इंसान थे, दया भाव रखते थे। जब भी मिलते
थे दिल खोलकर मिलते थे, बड़ी गर्म जोशी से मिलते थे। वीडियो के साथ एक्टर ने
कैप्शन में एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

अभिनेता ने लिखा, हमारे प्यारे राजू
श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो
गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे
दोस्त! वो तुम्हारा ज़ोरदार ठहाका। वो तपाक से गले लगना। वो कंधे पर हाथ रखकर साइड
पे ले जाकर अपना नया जोक सुनाना। हँसाते हुए रुला कार चले गये! ओम् शांति!

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्क आउट के दौरान दिल का
दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था
, 40 दिन तक वें‍टिलेटर पर रहने के बाद 21 सितंबर को राजू जिंदगी
की जंग हार गए। कॉमेडियन को आज भी कई लोग उनके कैरेक्टर नेम गजोधर भाइया के नाम से
ज्यादा जानते हैं।

 

Advertisement
Next Article