W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

3 YouTube चैनल, 25,00,00,000 रुपये का मालिक, Bigg Boss17 के बाद झेली Trolling अब मिल रही जान से मारने की धमकी

01:03 PM Mar 03, 2026 IST | Shivangi Shandilya
3 youtube चैनल  25 00 00 000 रुपये का मालिक  bigg boss17 के बाद झेली trolling अब मिल रही जान से मारने की धमकी
Anurag Dobhal Mental Harassment

Anurag Dobhal Mental Harassment: नामी यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल की हालिया इंस्टा पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। अनुराग ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। अनुराग की इंस्टा पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस इस खबर से काफी चिंतित हैं।

Advertisement

 Anurag Dobhal Mental Harassment: सोशल मीडिया पोस्ट से मची खलबली

Advertisement

बता दें कि अनुराग डोभाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में लिखा- पिछले साल से कुछ लोग मुझे मानसिक प्रताड़ना कर रहे हैं। उन्होंने मुझसे सबकुछ छीन लिया है। मेरी परिवार की फाइनेंशियल पावर और मेरे रिश्ते भी. 'मेरे खुद के अपने लोगों ने मुझे इतना टॉर्चर किया है कि मुझे जीने लायक ही नहीं छोड़ा है. जितना हो सकता था मैंने खुद के लिए लड़ाई लड़ी. लेकिन अब वो लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं, ताकि मुझे मारने की प्लानिंग कर सकें. जितना सह सकता था हो गया अब और नहीं सह सकता. जाऊंगा जरूर लेकिन इन सबके चेहरे और सच्चाई बताकर जाऊंगा. अब सहन नहीं होता.

Advertisement

Anurag Dobhal News: कौन हैं अनुराग डोभाल? (Social Media Influencer Anurag Dobhal News)

अनुराग के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई है। फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर परेशान दिख रहे हैं। हालांकि, अनुराग ने पोस्ट में किसी को टारगेट नहीं किया है। अनुराग की बात करें तो वो पेशे से एक यूट्यूबर और मोटो ब्लॉगर हैं। सोशल मीडिया पर The UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह Bigg Boss 17 में नजर आए, जहां उनकी Munawar Faruqui से खूब बहस हुई, जबकि Mannara Chopra संग उनकी खास दोस्ती चर्चा में रही। शो के दौरान Salman Khan से टकराव के चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

Also Read: अमेरिका में ईरान पर हमले के विरोध में भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×