अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरे फंसे
ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी के बाद अनुराग कश्यप को जेल की हवा खाने का खतरा
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप जातिवाद टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के कारण ब्राह्मण समुदाय में आक्रोश है। अनुराग पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा,”ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगती, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। इस पर रियेक्ट करते हुए कश्यप ने अपमानजनक टिप्पणी की।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने जातिवाद टिप्पणी को लेकर बुरे तरह से फंस चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस मामले में माफी भी मांग ली है। फिर भी इनके खिलाफ मुंबई में पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। अनुराग के खिलाफ बीते दिन शुक्रवार को मुंबई पुलिस में एक मामला दर्ज हुआ है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर अक्सर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक बयान देते रहे हैं। इन दिनों फिर एक बयान को लेकर कश्यप चर्चा में बने हुए हैं। इसको लेकर ब्राह्मण समुदाय में आक्रोश है।
मुंबई में मामला दर्ज
बता दें कि फिल्ममेकर द्वारा दिए गए बयान के बाद मुंबई में मामला दर्ज हुआ, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग कश्यप के खिलाफ जातिवाद हेट स्पीच की वजह से मामला दर्ज किया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने अनुराग के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि,”जिस तरह सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप द्वारा अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वह हेट स्पीच के दायरे में आता है. फिल्म प्रमोशन के लिए किया गया यह घिनौना काम बस पब्लिसिटी पाने के लिए किया गया है.”
वकील ने की शिकायत
अनुराग कश्यप मामले में वकील आशुतोष जे दुबे ने भी मामला दर्ज करवाया था, जिसे उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,”मैंने मुंबई पुलिस को आधिकारिक तौर पर मामला दर्ज करवाया हैं, जिसमें हमने अनुराग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अनुराग ने सभ्य समाज में इस तरह की नफरत भरी बातें बर्दास्त नहीं की जा सकती हैं. कानून को अपना काम करना चाहिए”.
केंद्रीय मंत्री ने बनाया निशाना
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एक एक्स यूजर को जवाब देते हुए अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर की टिप्पणी पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा, ‘यह घटिया बदमाश अनुराग सोचता है कि वह पूरे ब्राह्मण समुदाय पर गंदगी फैला सकता है और बच सकता है? अगर वह तुरंत पब्लिकली माफी नहीं मांगता है, तो मैं कसम खाता हूं कि उसे कहीं भी शांति नहीं मिलेगी। इस तरह गंदी भाषा का यूज करने वाले की नफरत बहुत हो गई, हम चुप नहीं बैठेंगे।’
इस वजह से परेशान हैं अनुराग
दरअसल, फुले फिल्म पर कॉन्ट्रोवर्सी जारी है। इसकी रिलीज में देरी को लेकर अनुराग कश्यप परेशान चल रहे हैं। इसको लेकर अनुराग कश्यप केंद्र सरकार, ब्राह्मण समुदाय और सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर सवाल उठाए। इसको लेकर ब्राह्मण समुदाय ने अनुराग कश्यप की जमकर क्लास लगाई है। अनुराग काफी ट्रोल भी हो रहे हैं।
कश्यप ने क्या लिखा?
अनुराग कश्यप को उनके बयानों को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर कश्यप को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अनुराग पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा,”ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगती, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। इस पर रियेक्ट करते हुए कश्यप ने अपमानजनक टिप्पणी की।
I respectfully request @MumbaiPolice to take appropriate legal action and register an FIR against Mr. @anuragkashyap72 for his concerning behavior. If any action or statement by an individual poses a potential threat to public order, it must be addressed as per the due process of… pic.twitter.com/qaoBeUjZSg
— ADV. ASHUTOSH J. DUBEY 🇮🇳 (@AdvAshutoshBJP) April 18, 2025
पत्नी पति की संपत्ति नहीं… दिल्ली HC का बड़ा फैसला, कोर्ट ने महाभारत की सुनाई कहानी