टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला, कहा- 'मस्जिद के इमाम को वेतन तो पुजारियों को क्यों नहीं'

दिल्ली में जल्द एमसीडी चुनाव होने वाले है। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

01:38 PM Nov 30, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली में जल्द एमसीडी चुनाव होने वाले है। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

दिल्ली में जल्द एमसीडी चुनाव होने वाले है। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि उनकी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करती है। 
विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा
ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के साथ गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा भी किया।एमसीडी चुनाव के लिए प्रीत विहार और अनारकली इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘केजरीवाल के तीन यार- दारू, घोटाला, भ्रष्टाचार।’’
‘आप’ सरकार अपना रही है तुष्टीकरण की नीति
उन्होंने दिल्ली की मस्जिदों के इमाम और मुअज्जिन को केजरीवाल सरकार द्वारा पगार दिये जाने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है और मंदिरों के पुजारियों, गिरजाघरों के पादरियों एवं गुरद्वारों के ग्रंथियों को वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा।
Advertisement
Advertisement
Next Article