For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर निशाना, कहा- हिमाचल प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

03:02 AM Mar 05, 2024 IST | Sagar Kapoor
अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर निशाना  कहा  हिमाचल प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए सोमवार को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों ने भी सरकार को ‘‘स्वीकार नहीं किया है''। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा में बजट पर मतदान से अनुपस्थित रहने के कारण, हालिया राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग' करने वाले छह कांग्रेस विधायकों को बृहस्पतिवार को अयोग्य घोषित कर दिया था।
कांग्रेस के एक बागी विधायक ने दावा किया था कि पार्टी के कम से कम नौ और विधायक उनके संपर्क में हैं। ठाकुर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। यहां तक कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पार्टी की सरकार को स्वीकार नहीं किया है क्योंकि वह झूठे वादे करके सत्ता में आई थी।'' केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के ‘‘आंतरिक संकट'' में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि महाजन की जीत ने साबित कर दिया कि कांग्रेस विधायक अपने नेतृत्व से खुश नहीं हैं और उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली मंजूर नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×