Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनुष्का ने शाहरुख तो विराट ने सचिन को किया अपनी शादी में इनवाइट, ये रही मेहमानों की लिस्ट

NULL

01:30 PM Dec 11, 2017 IST | Desk Team

NULL

आजकल भारत क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा की शादी की अफवाहें जोरों से चल रही हैं। खबरों की माने तो यह बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर यह अफवाह चल रही है कि वह दोनों इटली में शादी कर रहे हैं।

Advertisement

मीडिया में आ रहीं खबरों की माने तो यह कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का इस महीने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वह इटली पहुंचने वाले हैं। इटली में ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मीडिया में यह भी खबरें आ रही हैं कि शादी में पहुंचने वाले मेहमानों की भी लिस्ट का खुलासा कर दिया गया है। बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी में बहुत ही कम लोगों को इनवाइट किया गया है।

 ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुष्का की तरफ से इनवाइट होने वाले मेहमनों की लिस्ट के बारे में कुछ जानकाी मिली है। उस लिस्ट में अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के को-स्टार शाहरुख खान और पीके फिल्म के को-स्टार आमिर खान को इनवाइट किया गया है। दूसरी तरफ विराट कोहली ने युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर को अपनी शादी के लिए इनवाइट किया है।

सूत्रों की खबर से माने तो फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा को शादी के लिए आमंत्रित किया है। यह भी खबरें आ रही हैं कि विराट के पहले कोच राजकुमार शर्मा को भी शादी के लिए इनवाइट किया गया है।

यह भी खबरें आ रही हैं कि विराट के बचपन के दोस्त और उनके फेमली मेंमर्स शादी में मौजूद होंगे। दरअसल विराट और अनुष्का की शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया है यह एक छोटे से फंग्शना के तौर पर अरेंजमेंट किया है।

शादी में आने वाले मेहमानों की सूची

शाहरुख खान, आमिर खान, आदित्य चोपड़ा, मनीष शर्मा, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, राजकुमार शर्मा (विराट के कोच), विराट के बचपन के दोस्त, फैमिली मेंबर्स।

बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी की अभी तक भी कोई फिक्स डेट अनाउंस नहीं कि गई है। मीडिया में आ रहीं खबरों की माने तो 12 से 18 दिंसबर के बीच में अनुष्का और विराट की शादी इटली में होने की संभावना लगाई जा रही है।

यह भी खबर आ रही है कि दोनों 12 जनवरी 2018 का मुंबई के बांद्रा में शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। पिछले 3 साल से अनुष्का और विराट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों ही एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। विराट और अनुष्का को लेकर उनके फैन्स भी बहुत ज्यादा उत्सुक रहे हैं।

भारतीय टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह अनुष्का और विराट की शादी को लेकर काफी ही एक्साइटेड हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम में स्माइल करते हुए अपनी फोटो स्टोरी पोस्ट किया और लिखा कि इस तरह मैं वीकेंड की तरफ नजर जमाया हूं।

फिलहाल इस अफवाह में कितनी सच्चाई है यह तो विराट या अनुष्का के आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पता चल पाएगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article