Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनुष्का शर्मा ने चकड़ा एक्सप्रेस के सेट से शेयर की अनसीन वीडियो, विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

अनुष्का शर्मा हाल ही में विराट कोहली के साथ वेकेशन मना के लौटी हैं। वेकेशन से आते ही एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग शुरु कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है जिस पर विराट कोहली ने रिएक्ट किया है।

03:42 PM Jun 20, 2022 IST | Desk Team

अनुष्का शर्मा हाल ही में विराट कोहली के साथ वेकेशन मना के लौटी हैं। वेकेशन से आते ही एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग शुरु कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है जिस पर विराट कोहली ने रिएक्ट किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन अब एक्ट्रेस जल्द ही
फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस
भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की
बायोपिक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म अनुष्का क्रिकेटर झूलन के
किरदार में दिखाई देने वाली हैं जिसके लिए वह काफी मेहनत भी कर रही है।

Advertisement

कई बार अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी शेयर की
थीं। वहीं
, अब वह पूरी तरह से तैयार होने के बाद फिल्म चकड़ा क्षप्रेस्सकी शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। इसकी जानकारी
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करके दी है। जिस पर उनके
पति विराट कोहली और को-एक्टर रणवीर सिंह ने रिएक्ट किया है।

भले ही अनुष्का अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद फिल्मों में दिखाई नहीं दी
हो। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर वह अपनी
फोटोज और वीडियोज शेयर करती है। ऐसे में एक्ट्रेस इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने
फैंस के साथ यह जानकारी भी शेयर की है कि उन्होंने अपनी मचअवेटेड फिल्म चकड़ा
एक्सप्रेस की शूटिंग शुरु कर दी है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर
किया है।

इस वीडियो में वह मूवी के सेट पर हैं, वीडियो में सेट पर खड़ी वैनिटी वैन दिखाई
देती है जिसके बाद एक वैनिटी वैन के बाहर झूलन लिखा नजर आता है। वीडियो के अलावा
एक्ट्रेस ने एक डिजिटल क्लैपबोर्ड और कुछ बॉल्स की तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी इस
पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,
मैं वहां वापस आई हूं, जहां से जुड़ी हुई हूं।

अनुष्का की इस पोस्ट पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अपनी वाइफ की
पोस्ट पर विराट कोहली ने कॉमेंट सेक्शन में आंखों में एक्साइटमेंट और दिल वाली
इमोजी शेयर किए है। तो वहीं क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने अनुष्का को ऑल द बेस्ट कहा
है
, तो रणबीर सिंह ने क्रिकेट-बॉल की इमोजी कमेंट कर बधाई दी।
फैंस भी इस पोस्ट पर एक के बाद एक रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो
में देखा गया था। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास
कमाल नहीं दिखा पाई थी। जीरो के बाद एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया था
और वह अपनी बेटी वामिका में व्यस्त हो गई थी।

Advertisement
Next Article