For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Anushka Sharma Birthday: एक्ट्रेस से पहले पत्रकार बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा, फिर ऐसे पलटी किस्मत

10:21 AM May 01, 2024 IST | Priya Mishra
anushka sharma birthday  एक्ट्रेस से पहले पत्रकार बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा  फिर ऐसे पलटी किस्मत

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनका नाम बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल और टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 1 मई यानी आज के दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था।

  •  अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 1 मई यानी आज के दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं

  • पत्रकार बनना चाहती थी अनुष्का


विराट कोहली की पत्नी अनुष्का की पहली पसंद एक्टिंगनहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना चाहती थी। बता दें एक्ट्रेस कभी जर्नलिज्म में अपना करियर बनाना चाहती थी। लेकिन, उनकी किस्मत उन्हें मॉडलिंग फिर एक्टिंग की दुनिया में खींच लाई। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं। आज हम आपको बताएँगे फिल्म से पहले अनुष्का अपना करियर इस फील्ड में बनाना चाहती थी।

पत्रकार बनना चाहती थी अनुष्का

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने फिल्मों में आने के बारे में सोचा नहीं था। इसी के साथ मॉडलिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी, उन्हें पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला था। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला और बाद में उन्हें जब पहला ब्रेक मिला इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म हुई थी हिट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना डेब्यू किया था। पहली फिल्म हिट होने के बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंडस्ट्री में कई बड़े और नामी चेहरों के साथ अभिनेत्री ने स्क्रीन शेयर किया है।

विराट संग रचाई थी शादी

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया गया था। जिस रिजॉर्ट में कपल की शादी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया था। वर्ना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×