Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Anushka Sharma Diet Plan: अनुष्का शर्मा पीती हैं खास तरह का दूध, जानें उनके डाइट प्लान के राज

07:25 AM Nov 23, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने फिलहाल बॉलीवुड से दूरी बना रखी है, लेकिन वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

अनुष्का अपने फैशन स्टेटमेंट और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सख्त डाइट लेती हैं। वह चीनी बिल्कुल नहीं खाती हैं।

इसके अलावा अनुष्का गाय या भैंस का दूध भी नहीं पीती हैं। वह घर का बना बादाम का दूध पीती हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था।

एक्ट्रेस ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह कुछ चीजों से हमेशा परहेज करती हैं। अनुष्का ने बताया था- मैं चीनी नहीं लेती हूं। मैं दूध और दूध से बनी चीजें नहीं खाती हूं।

इसके अलावा अनुष्का ने बताया था मैं चौलाई, बाजरा, ज्वार, क्विनोआ से बनी रोटी खाती हूं।

अनुष्का को बाजार के दूध का स्वाद पसंद नहीं है। उन्होंने घर के बने बादाम के दूध की रेसिपी भी शेयर की थी।

अनुष्का अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त भोजन लेती हैं। एक बार उन्होंने हेल्दी दही और मूसली की फोटो भी शेयर की थी। उन्हें नाश्ते में इडली सांभर खाना भी पसंद है।

अनुष्का अपना लंच 11-12 बजे के आसपास कर लेती हैं, लंच में वो दाल, चपाती और सब्जी खाती हैं।

अनुष्का को घर का बना खाना बेहद पसंद है, अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस डिनर भी जल्दी कर लेती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म कला में भी स्पेशल अपीयरेंस दिया था।

Advertisement
Next Article