अनुष्का शर्मा ने फाफ डु प्लेसि की वाइफ को दी अपनी ग्रीन साड़ी, जो ग्लेन मैक्सवेल की शादी में पहने दिखीं
मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की फार्मासिस्ट विनी रमन से शादी रचाई है। लेकिन सबसे खास बात बनी कि इन फोटोज़ में क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस की वाइफ इमारी को अनुष्का शर्मा की साड़ी पहने देखा जा सकता है।
01:23 PM May 02, 2022 IST | Desk Team
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में फेमस क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की शादी में दिखाई दिए। बता दें कि मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की फार्मासिस्ट विनी रमन से शादी रचाई है। मुंबई में हुई इस शादी में कई जाने-माने क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। इस वेडिंग फंक्शन की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन सबसे खास बात बनी कि इन फोटोज़ में क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस की वाइफ इमारी को अनुष्का शर्मा की साड़ी पहने देखा जा सकता है।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस और उनकी पत्नी इमारी भी मैक्सवेल की शादी में शामिल हुए थे। दरअसल, इमारी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन की कई फोटोज़ को शेयर किया है। इन फोटोज़ में इमारी को हरे रंग की बेहद खूबसूरत चंदेरी साड़ी पहने देखा जा सकता है। ये साड़ी अनुष्का शर्मा की साड़ी की याद दिला रही है।
इन फोटोज़ में इमारी के साथ उनके पति फाफ डु प्लेसिस और बच्चे भी नज़र आ रहे हैं। यहां फाफ रेड कलर का कुर्ता और सेफद पजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं इमारी ग्रीन और गोल्डन कलर की चंदेरी साड़ी में नज़र आ रही हैं। दोनो ही फोटोज़ में बेहद सुंदर लग रहे हैं। दोनों के ट्रेडिशनल लुक की खूब तारीफें हो रही है। साथ ही यूज़र्स ये कयास भी लगा रहें हैं कि ये साड़ी अनुष्का शर्मा की हो सकती है।
इन फोटोज़ को देखकर यूज़र्स का कहना है कि इमारी की पहनी हुई साड़ी बिल्कुल अनुष्का की साल 2018 में पहनी साड़ी जैसी लग रही है। अनुष्का ने ऐसी ही ग्रीन कलर की चंदेरी साड़ी को पहना था जब उन्हें स्मिता पाटिल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साथ ही इमारी के पोस्ट पर कई यूज़र्स ने कमेंट भी किए है। एक यूज़र ने लिखा, “आपको ये साड़ी कहां से मिली? ये तो अनुष्का की है।” दूसरे ने लिखा, “रुको ये अनुष्का शर्मा की साड़ी नहीं है?” एक और यूज़र ने लिखा, “ये अनुष्का की साड़ी है।” अनुष्का ने भी इमारी की इस पोस्ट को लाइक किया है।
साथ ही आपको बता दें कि वैसे इस शादी में अनुष्का और विराट ने भी जमकर मस्ती की थी। शादी से दोनों का लुक तो वायरल हुआ ही था। साथ ही विराट का डांस करते हुए एक वीडियो भी इंटरनेट पर छा गया था। अनुष्का ने इस शादी के फंक्शन में पिंक कलर का सूट पहना था। वहीं विराट कोहली ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए थे। विराट को शादी में फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ‘ऊ अंतावा’ पर दोस्तों के साथ डान्स करते देखा गया था।
Advertisement