W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिस्किट का रिव्यू करना अनुष्का शर्मा को पड़ा भारी, एक गलत स्पेलिंग से ट्रॉल्लिंग का शिकार हो गई एक्ट्रेस

अनुष्का शर्मा आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है। कभी विराट कोहली के ख़राब प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रोल किया जाता है तो कभी किसी चीज़ के लिए। अनुष्का शर्मा ने हाल में इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें बिस्किट कितने पसंद है लेकिन इस बार वो सिर्फ बिस्किट का स्वाद खुद नहीं लेंगी बल्कि उनके स्वाद का सही रिव्यू भी करेंगी।

05:01 PM Sep 12, 2022 IST | Desk Team

अनुष्का शर्मा आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है। कभी विराट कोहली के ख़राब प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रोल किया जाता है तो कभी किसी चीज़ के लिए। अनुष्का शर्मा ने हाल में इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें बिस्किट कितने पसंद है लेकिन इस बार वो सिर्फ बिस्किट का स्वाद खुद नहीं लेंगी बल्कि उनके स्वाद का सही रिव्यू भी करेंगी।

बिस्किट का रिव्यू करना अनुष्का शर्मा को पड़ा भारी  एक गलत स्पेलिंग से ट्रॉल्लिंग का शिकार हो गई एक्ट्रेस
Advertisement
अनुष्का शर्मा आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है। कभी विराट कोहली के ख़राब प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रोल किया जाता है तो कभी किसी चीज़ के लिए। लेकिन इस बार तो विराट ने भी फील्ड पर झंडे गाड़ दिए बावजूद इसके उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस बार ये मामला कुछ और है। आपको बता दे खुद अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
Advertisement
Advertisement
अक्सर ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये लोगों को अवेयर करने का काम करती है। इस बार अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल पर कुछ नया ट्राई करने की कोशिश की। जिसकी वजह से एक बार फिर ऐक्ट्रेस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
आपको बता दे, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए यूके गई हुई है। यूके में अनुष्का शर्मा अपने अंदर छिपे फूड क्रिटिक के हुनर को बाहर निकालने की कोशिश की। अनुष्का शर्मा ने हाल में इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें बिस्किट कितने पसंद है लेकिन इस बार वो सिर्फ बिस्किट का स्वाद खुद नहीं लेंगी बल्कि उनके स्वाद का सही रिव्यू भी करेंगी।
ऐक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। फोटो में एक बॉक्स में तरह -तरह के बिस्किट दिख रहे हैं। सबसे पहले अनुष्का ने जिम जैम बिस्किट को ट्राई किया, ऐक्ट्रेस ने जिसके बाद लिखा ‘मैं इसे 5 में से 2 अंक देना चाहूंगी, इससे बढ़िया स्वाद इंडिया में मिल जाएगा।’
लेकिन रिव्यू सेशन के शुरुआत में ऐक्ट्रेस ने बिस्किट की गलत स्पेलिंग लिख दी थी, जिसे लेकर लोग अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने लग गए थे। अनुष्का ने तुरंत माफी मांगते हुए लिखा ‘मेरी गलत स्पेलिंग से अगर किसी को बुरा लगा हो, तो मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहूंगी, मूव ऑन प्लीज।’
बाद मे रेक्टअंगुलर बिस्किट को चखने के बाद ऐक्ट्रेस ने लिखा अगर आप इसे सिर्फ खाएंगे तो ये ओके- ओके टाइप है मैं इससे 5 में से 3 अंक दूंगी।
आखिर में बोरबॉन को चखने के बाद ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उसे बिस्किट रिव्यू सेंशन का विनर घोषित कर दिया। वही अनुष्का ने ये भी बताया कि उनके दोस्त उन्हें मैसेज करके पूछने लगे है कि क्या वो ठीक है और क्या वो उनसे बात करना चाहती है ? तो उन्हें यही रुक जाना चाहिए।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×