टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अनुष्का शर्मा ने विराट के लिए मुंबई में खोज निकाले दिल्ली वाले छोले-भटूरे,एक्ट्रेस ने स्टोर की दी पूरी जानकारी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मोहब्बत किसी से छिपी नहीं है।दरअसल विराट को मुंबई में रहते हुए वक्त हो गया, लेकिन उन्हें दिल्ली जैसे छोले-भटूरे अब तक नसीब नहीं हुए थे। पर अनुष्का ने भी हार नहीं मानी और मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे ढूंढ निकाले।

12:31 PM Oct 06, 2022 IST | Desk Team

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मोहब्बत किसी से छिपी नहीं है।दरअसल विराट को मुंबई में रहते हुए वक्त हो गया, लेकिन उन्हें दिल्ली जैसे छोले-भटूरे अब तक नसीब नहीं हुए थे। पर अनुष्का ने भी हार नहीं मानी और मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे ढूंढ निकाले।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मोहब्बत किसी से छिपी नहीं है।दोनों एक दूसरे को खुश करने के लिए हर वो मुमकिन कोशिश करते हैं जिससे एक दूसरे को ख़ुशी मिल सके। वही ये तो सभी जानते हैं की विराट दिल्ली के रहने वाले हैं। और विराट के फैंस को ये भी मालुम हैं की विराट दिल्ली के छोले-भटूरे के कितने बड़े शौकीन हैं। लेकिन अफ़सोस मुंबई में विराट को वो टेस्ट नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में विराट ने छोले-भटूरे खाने की इच्छा जताई थी। तो अब जब विराट ने कुछ इच्छा जताई हो और अनुष्का उसे ना पूरा ऐसा हो सकता हैं क्या,फिर क्या अनुष्का ने मुंबई में ही दिल्ली जैसे छोले-भटूरे की स्टोर खोज निकाली। जिसकी एक्ट्रेस ने फुल डिटेल भी शेयर की हैं। 
दरअसल विराट को मुंबई में रहते हुए वक्त हो गया, लेकिन उन्हें दिल्ली जैसे छोले-भटूरे अब तक नसीब नहीं हुए थे। पर अनुष्का ने भी हार नहीं मानी और मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे ढूंढ निकाले। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। जहां अनुष्का ने बताया कि मुंबई में भी दिल्ली वाले छोले-भटूरे मिल गये हैं। मुंबई में विराट का फेवरेट फूड पाकर अनुष्का इतनी खुश और एक्साइटेड हैं कि वो ये बात फैंस से शेयर किये बिना रह पाईं। 
पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ये हमारे घर के लिये बड़ा दिन है. ना खत्म होने वाली सर्च खत्म हुई। मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे। अनुष्का लिखती हैं कि आज मैंने हसबैंड को बड़ी खुशी दी है। वो चीट मील में इसे खाते हुए बिल्कुल गिल्ट महसूस नहीं करते हैं।  अनुष्का ने ये भी लिखा कि मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे खाकर विराट को लगा कि मुंबई ने फाइनली कुछ कर दिखाया है। 
तो अगर आप भी मुंबई में रहकर दिल्ली के छोले-भटूरे को मिस करते हैं तो अब आप भी अनुष्का में बताए हुए शॉप पर जाकर अपनी ये विश पूरी कर सकते हैं। जहां एक्ट्रेस ने शॉप के नाम से लेकर लोकेशन तक शेयर किया हैं। 
वही यहां सिर्फ आपको छोले-भटूरे ही नहीं, बल्कि यहां आप परांठे और अमृतसरी छोले भी टेस्ट कर सकते हैं। लेकिन हां इसके बाद अनुष्का शर्मा को शुक्रिया कहना मत भूलिएगा। 
Advertisement
Advertisement
Next Article