Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mother's Day पर Anushka Sharma ने शेयर की बचपन की तस्वीरें, Virat ने भी लिखा प्यारा कैप्शन

विराट ने अनुष्का को दी खास मदर्स डे की बधाई

05:33 AM May 12, 2025 IST | IANS

विराट ने अनुष्का को दी खास मदर्स डे की बधाई

अनुष्का शर्मा ने मदर्स डे पर अपनी बचपन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनकी मां भी दिखीं। इस पोस्ट पर विराट कोहली ने दिल छू लेने वाला संदेश दिया, जिसमें उन्होंने अनुष्का को एक मजबूत मां बताया और दुनिया की सभी माताओं को शुभकामनाएं दीं। फैंस ने इन तस्वीरों को खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

मदर्स डे पर अनुष्का शर्मा ने अपनी बचपन की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनकी मां आशिमा शर्मा भी नजर आईं। विराट कोहली ने इस खास मौके पर अनुष्का को एक मजबूत मां का टाइटल देते हुए दिल से शुभकामनाएं दीं। दोनों की पोस्ट को फैंस ने खूब सराहा और सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है।बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उनका यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ही तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। पहली तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वह बेहद प्यारी दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी मां आशिमा शर्मा नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया भर की सभी खूबसूरत मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।”

उनके इस पोस्ट पर उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “हैप्पी मदर्स डे।” इसके आगे उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किए।

विराट कोहली ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “दुनिया की सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। एक मां ने मुझे जन्म दिया, तो दूसरी मां ने बेटे की तरह अपनाया, और मैंने एक महिला को एक मजबूत, देखभाल करने वाली, प्यार करने वाली और हमारे बच्चों की रक्षा करने वाली मां बनते देखा है। हम आपसे हर दिन और भी ज्यादा प्यार करते हैं, अनुष्का।”

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद साल 2021 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। इसके बाद 15 फरवरी 2024 को उनके बेटा अकाय हुआ।

Advertisement
Advertisement
Next Article