Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में पति विराट कोहली पर लुटाया प्यार, क्रिकेटर ने किया रियेक्ट

शादी और बेबी हो जाने के बाद भी ये कपल अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिख जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा हुआ जब अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली पर प्यार लुटाते हुए नजर आए हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने प्यार जाहिर करके बताया की उन्हें विराट के रूप में एक लविंग हसबैंड मिला है।

03:22 PM Apr 23, 2022 IST | Desk Team

शादी और बेबी हो जाने के बाद भी ये कपल अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिख जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा हुआ जब अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली पर प्यार लुटाते हुए नजर आए हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने प्यार जाहिर करके बताया की उन्हें विराट के रूप में एक लविंग हसबैंड मिला है।

मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की जोड़ी उनमें से हैं, जिन्हें देख फैंस के चेहरे पर हमेशा स्माइल आ जाती है। जहां पहले दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया और दोनों ने साल 2017  में इटली के टस्कनी में बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। वहीं शादी के करीब तीन साल बाद दोनों माता पिता बन गए हैं। वहीं 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी का वेलकम किया। कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। 
Advertisement
शादी और बेबी हो जाने के बाद भी ये कपल अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिख जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा हुआ जब अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली पर प्यार लुटाते हुए नजर आए हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने प्यार जाहिर करके बताया की उन्हें विराट के रूप में एक लविंग हसबैंड मिला है। 
एक्ट्रेस ने अपनी जो इंस्टा स्टोरी साझा की है उसमें एक बुजुर्ग आदमी अपने हाथ में एक बोर्ड पकड़े हुए है, जिस पर लिखा है, किसी को प्यार करने के लिए खोजें और उसे प्यार करते रहें। अनुष्का ने ये पोस्ट शेयर करते हुए हार्ट इमोजी के साथ अपने पति विराट को टैग किया है।
बता दें, 22 अप्रैल 2022 को अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा ग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें एक बुजुर्ग आदमी ने अपने हाथ में बोर्ड पकड़ा हुआ है, इस पर लिखा है, किसी को प्यार करने के लिए खोजें और उसे प्यार करते रहे। ऐसे में एक्ट्रेस ने न सिर्फ इस पोस्ट को शेयर किया बल्कि इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी बनाकर अपने पति विराट कोहली को टैग किया है। जिसके बाद विराट ने भी अपनी लेडीलव पर प्यार बरसाया। 
वैसे इस बात में जरा भी शक नहीं है कि अनुष्का शर्मा न केवल एक लविंग पत्नी हैं, बल्कि वह विराट कोहली की एक बेस्ट सपोर्टर भी है। यही नहीं एक्ट्रेस अक्सर विराट का मनोबल बढ़ाने के लिए  क्रिकेट मैदान के दर्शक दीर्घा पर बैठकर चियर-अप करती दिखाई देती हैं। ऐसा ही नजारा बीते दिनों देखने को मिला, जब ‘दिल्ली कैपिटल्स’ और ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ के बीच मैच के दौरान ऋषभ पंत को आउट करने के बाद विराट ने अनुष्का शर्मा को देखकर हाथ हिलाया और किस भी किया था। इस दौरान अनुष्का बेहद खुश नजर आई।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आये थे। वहीं एक्ट्रेस अब काफी लम्बे समय के बाद जल्द ही फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। ये एक बायोपिक फिल्म है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है। 
 
Advertisement
Next Article