W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बारिश में सड़क किनारे फोन पर बात करते नजर आईं अनुष्का शर्मा, फोटो देख सिंगर नीति मोहन ने कह दी ये बात

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस से एक बीटीएस फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस बारिश में सड़क किनारे दुकान के पास फोन पर बाक करते हुुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस इस फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

05:35 PM Sep 07, 2022 IST | Desk Team

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस से एक बीटीएस फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस बारिश में सड़क किनारे दुकान के पास फोन पर बाक करते हुुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस इस फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

बारिश में सड़क किनारे फोन पर बात करते नजर आईं अनुष्का शर्मा  फोटो देख सिंगर नीति मोहन ने कह दी ये बात
Advertisement

अनुष्का शर्मा इन
दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म भारतीय
महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म अनुष्का पहली बार क्रिकेटर
की भूमिका निभाती दिखने वाली हैं। अनुष्का लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट फैंस के
साथ साझा कर रही हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

वहीं एक बार फिर उन्होंने फिल्म से एक बीटीएस फोटो सोशल
मीडिया पर शेयर की है जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज भी बढ़
गया है। अनुष्का शर्मा ने
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बीटीएस फोटो शेयर की है। जिसमें अनुष्का शर्मा, झूलन के जीवन के एक पल को फिर से दोहराती दिख रही हैं। इससे पहले भी कई बीटीएस फोटो और वीडियो अनुष्का फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं।

फोटो में अनुष्का शर्मा बारिश के दौरान सड़क किनारे एक फोन बूथ पर खड़े होकर बात करती नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन
में एक्ट्रेस ने लिखा,” एक कहानी से एक क्षण जिसे बताया जाना
चाहिए!” अनुष्का की पोस्ट को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं फैंस फोटो पर  लगातार अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। सिंगर नीति मोहन ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।

अनुष्का की इस पोस्ट पर उनके फैंस और चाहने वाले लगातार दिल वाले इमोजी शेयर
कर रहे हैं। फोटो में अनुष्का एक दम अलग अदांज में दिख रही है, झूलन के लुक को
पूरी तरह से एक्ट्रेस ने कॉपी करने की कोशिश की है। फिल्म में अपने रोल को बखूबी निभाने के लिए एक्ट्रेस ने खेल के मैदान पर
गेदबाजी की मजकर ट्रेनिंग ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।

खास बात ये है कि इस
फिल्म से अनुष्का काफी समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले
अभिनेत्री फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थी। हालांकि
जीरो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद
नहीं आई। उसके बाद से ही अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर थी, मगर सोशल मीडिया के
जरिए अपने फैंस से जुड़ी थीं।

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा लगातार अपनी और अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली की तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ मस्ती करते हुुुए वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करते हैं जिस पर फैंस जमकर अपना प्यार भी लुटाते हैं। मगर अभी तक अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी वामिका का फेस दुुनिया से छुपाकर रखा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×