For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Anushka-Virat Baby Boy Akaay : स्टार कपल के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

09:41 AM Feb 21, 2024 IST | Kajal Jha
anushka virat baby boy akaay   स्टार कपल के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी  पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

 

दोनों ने खुद अपने दूसरे बच्चे का एलान किया। कपल ने अपने जॉइन पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है 'बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई 'अकाय' का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का

इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा, आलिया भट्ट ने लिखा, ये कितनी सुंदर है बधाई हो। सोनम कपूर ने लिखा, बधाई हो। दिया मिर्जा ने लिखा, बधाई हो...हमारा बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।

कुछ दिनों पहले ही 13 फरवरी को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "अगले कुछ दिनों में एक नया बच्चा जन्म लेने वाला है। आशा है कि बच्चा सबसे महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा या यह मां को फॉलो करेगा और फिल्म स्टार बनेगा?" इसी के साथ हैशटैग मेड इन इंडिया और मेड इन लंदन भी लिखा था।

इस पोस्ट के बाद लोगों के मन में यही सवाल था कि अनुष्का बच्चे को लंडन में देने वाली हैं जन्म। अब इस खबर के बाद एक्ट्रेस के चाहने वालों के मन में यहीं सवाल है कि उन्होंने बच्चे को जन्म इंडिया में दिया या फिर लंदन में, अगर हाँ तो और इसकी क्या बड़ी वजह रही होगी।

Advertisement

Anushka - Virat Baby Boy Akaay : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर माता - पिता बन चुके हैं ,स्टार कपल के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी उठी है। आपको बता दें, पिछले कई समय से अनुमान लगाया जा रहा था कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। वहीं अब मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद अपने मां बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। ये न्यूज मिलने के बाद दोनों को सेलेब्स और फैंस से ढेरों बधाई मिल रही है।

Anushka - Virat Baby Boy Akaay : आपको बता दें ,विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों का ये सीक्रेट खोल दिया था। तब माना गया था कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों में सही में सच्चाई है।कपल की ये पोस्ट वायरल हो गई है। हर तरफ बेबी अकाय के चर्चे हो रहे हैं। वैसे बता दें कि अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार, यानी जिसका कोई आकार नहीं होता। वहीं तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है। इससे पहले विराट और अनुष्का ने मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Advertisement
Author Image

Advertisement
×