Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनुष्का- विराट के रिसेप्शन पार्टी को आज ये 10 मेहमान बनाएंगे ख़ास

NULL

01:31 PM Dec 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ग्रैंड रिसेप्शन 26 दिसंबर यानि की आज मुंबई में होने जा रहा है। बता दें इस साल की सबसे बड़ी यह रिसेप्शन पार्टी मानी जा रही है। मंगलवार को मुंबई के लोअर परेल स्थति होटल सत रेगिज में खेल,बिजनेस,फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां का महौल होने वाला है।

Advertisement
तो आइए जानते हैं क्यों मुंबई की विरूष्का की यह रिसेप्शन पार्टी साल की सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। और वह कौन कुछ चुनिंदा मेहमान हैं जो पार्टी को बनाएंगे और भी ज्यादा खास। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का की पार्टी 8 बजे शुरू हो जाएगी। बता दें कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सभी सेलेब्रिटीज को समय से पहले पहुंचने की रिक्वेस्ट की गई है।

होटल का लैविश एस्ट्रो बॉलरूम 23 फुट हाइट की सीलिंग है, जिसके बीच में क्रिस्टल का बना खूबसूरत झूमर लगा है। इस बॉलरूम में 300 से गेस्ट आ सकते हैं।

होटल की सजावट फूल, लाइट और कैंडल से की गई है। बॉलरूम का 6433 स्कवॉयर फीट में बना है जिसे तीन हिस्सों लॉन्ग हॉलवे, प्री फंक्शन एरिया, द सेंटर बालरूम में बांटा गया है।

रिसेप्शन में मेहमानों के खाने के लिए पंजाबी,इटैलियन और इंडियन फूड परोसा जाएगा। वैसे तो पार्टी में कई दिग्गज शामिल होने जा रहे हैं लेकिन 10 ऐसे मेहमान जो पार्टी को बनाएंगे और भी ज्यादा खास और उन बड़े नामों पर सबकी नजर रहेगी उनमें मुकेश अंबानी , नीता अंबानी, शाहरुख खान, आमिर खान, सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शामिल होंगे।

वहीं क्रिकेट जगत से एमएस धोनी, रोहित शर्मा, केएल यादव, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रवि शास्त्री, जहीर खान, वीरेन्द्र सहवाग जैसे दिग्गज भी शामिल हो सकते हैं, जबकि फिल्म जगत से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, महेश भट्ट, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा समेत बॉलीवुड के अन्य मेहमान शामिल हो सकते हैं।

अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। इसके बाद न्यूली मेरिड कपल ने 21 दिसंबर को दिल्ली में भी रिसेप्शन की पार्टी हुई थी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

 

Advertisement
Next Article