Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Apoorva Mukhija पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाए धोकाधड़ी के आरोप, ट्रोलर्स ने भी जमकर लगाई क्लास

09:19 AM Aug 19, 2025 IST | Tamanna Choudhary

Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया पर ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर Apoorva Mukhija एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद किसी शो या कंटेंट को लेकर नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। दरअसल, Apoorva Mukhija के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया ने उन पर धोखा और मानहानि के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement

गाने के जरिए लगाया आरोप

Apoorva Mukhija: उत्सव दहिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने के जरिए उन्होंने अपूर्वा पर आरोप लगाया कि वह न केवल उन्हें धोखा देती थीं बल्कि सोशल मीडिया पर उन्हें गलत तरीके से पेश करने की कोशिश भी करती थीं। उत्सव का कहना है कि गाने के जरिए वह सिर्फ अपनी सच्चाई लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने अपने गाने के कैप्शन में साफ लिखा – “अब अगर कोई और बकवास करेगा तो मैं सीधे सबूत सामने रख दूंगा। सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए किसी को बुरा दिखाना सही नहीं है।”

कब हुआ था ब्रेकअप?

Apoorva Mukhija: जनवरी 2024 में अपूर्वा मुखीजा ने इंस्टाग्राम पर अपने और उत्सव के ब्रेकअप की जानकारी फैंस को दी थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते पर चर्चा शुरू हो गई थी। कई फैंस का मानना था कि उत्सव ने अपूर्वा को धोखा दिया। इसी दौरान अपूर्वा ने अपने कुछ वीडियो में इशारों-इशारों में उत्सव पर गलत बातें करने और धोखेबाज होने के आरोप लगाए। एक वीडियो में उन्होंने एक्स को “घटिया इंसान” तक कह दिया। हालांकि उन्होंने कभी सीधे तौर पर उत्सव का नाम नहीं लिया।

उत्सव का पलटवार

Apoorva Mukhija: अब अगस्त 2025 में उत्सव ने चुप्पी तोड़ते हुए एक गाने के जरिए अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि अपूर्वा और उनकी एजेंसी ने उन्हें बार-बार गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की। उत्सव ने खुलासा किया कि उन्होंने अपूर्वा को किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। यही वजह थी कि रिश्ता टूट गया। उनका कहना है कि अपूर्वा ने सोशल मीडिया पर बड़ी फॉलोइंग का इस्तेमाल करके उन्हें बुली किया और बदनाम करने की कोशिश की।

आरोपों की लंबी लिस्ट

Apoorva Mukhija: गाने के जरिए उत्सव ने यह भी कहा कि उन्हें बार-बार यह सुनना पड़ा कि – “तुम्हें खुश होना चाहिए कि तुमने अपूर्वा को डेट किया।” उनका दावा है कि अपूर्वा और उनकी टीम ने उन्हें एक “धोखेबाज” के रूप में पेश किया, जबकि असलियत बिल्कुल अलग है।इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आगे भी उनके खिलाफ झूठ फैलाया गया, तो वह पुख्ता सबूतों के साथ सब कुछ सार्वजनिक कर देंगे।

अपूर्वा की चुप्पी

Apoorva Mukhija: फिलहाल इस पूरे विवाद पर अपूर्वा मुखीजा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग उत्सव का सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग अपूर्वा के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं।

अपूर्वा मुखीजा पहले भी India’s Got Latent और The Traitors शो के दौरान विवादों में रह चुकी हैं। लेकिन इस बार मामला उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है, जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ी हुई है। अब देखना यह होगा कि अपूर्वा इस पर क्या जवाब देती हैं और क्या सच सामने आता है।

 

Also Read: Daler Mehndi Birthday: 11 साल की उम्र में घर छोड़कर कैसे बने भांगड़ा के बादशाह ? जानिए पूरी कहानी

Advertisement
Next Article