Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Apple ला सकता है फोल्डेबल iphone, यहां देखें डीटेल

06:45 PM Feb 08, 2024 IST | Nisha Pathak

Apple एक बेहद लोकप्रिय टेक कंपनी है। कंपनी के फोल्डेबल आईफोन के बारे में कुछ अपडेट सामने आई है। कंपनी कम से कम दो iPhone प्रोटोटाइप विकसित कर रहा है जो फोल्डेबल हो सकते हैं। ये डिवाइस आगामी हैंडसेट गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को सीधी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। आइए इस बारे में जानते हैं।

फोल्डेबल iPhone पर चल रहा काम

Advertisement

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple कम से कम दो क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल iPhone मॉडल के प्रोटोटाइप का निर्माण कर रहा है। इसका फोल्डेबल डिवाइस प्रारंभिक विकास चरण में हैं और कंपनी इन्हें 2024 या 2025 में बड़े पैमाने पर लाने की योजना भी नहीं बना रही हैं।जैसा कि हम जानते हैं कि एपल एक फोल्डेबल आईफोन बनाने पर विचार कर रहा है, जिसमें डिवाइस के बाहर डिस्प्ले होगा।

डिवाइस बंद करने पर दिखेगी डिस्प्ले

ये डिस्प्ले तब दिखाई देगा,जब डिवाइस को बंद किया जाएगा। जानकारी मिली है कि इंजीनियरों को डिजाइन के साथ संघर्ष करना पड़ा क्योंकि यह आसानी से टूट सकता है।इसके अलावा कंपनी के इंजीनियर एक ऐसा फोल्डेबल विकसित करना चाहते हैं जो मौजूदा iPhone मॉडल जितना पतला हो, हालांकि बैटरी का आकार और डिस्प्ले एलीमेंट डिवाइस की मोटाई बढ़ा देते हैं।

फोल्डेबल आईपैड पर भी चल रहा काम

कंपनी एक फोल्डेबल आईपैड को भी ला सकती है। इसमें 8-इंच डिस्प्ले मिल सकता है और इसका आकार आईपैड मिनी के समान हो सकता है। आपको बता दें कि Apple इंजीनियर डिस्प्ले के सेंटर पर बन रहे क्रीज को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही वे एक ऐसा हिंज विकसित करने जा रहे हैं जो फ्रंट डिस्प्ले को सपाट रहने देगा। बता दें कि कंपनी ने अभी तक किसी भी फोल्डेबल आईफोन या आईपैड के आने की पुष्टि नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article