For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Apple iPad Pro 2024: OLED स्क्रीन और M3 chip के साथ जल्द लॉन्च होगा ये डिवाइस

03:28 PM Feb 06, 2024 IST | Nisha Pathak
apple ipad pro 2024  oled स्क्रीन और m3 chip के साथ जल्द लॉन्च होगा ये डिवाइस

Apple iPad Pro 2024: एपल कंपनी कई खास प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। इन्हीं में से एक है Apple iPad Pro 2024। इस डिवाइस को आने वाले महीनों में पेश किया जा सकता है। कंपनी 11 इंच iPad Pro और 12.9 इंच iPad Pro को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग से पहले इनके खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

बेहतरीन OLED स्क्रीन

एपल नए iPad को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इन्हें अगले महीने लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही हैं। iPad में OLED स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसके साथ एपल का ये पहला टैबलेट बन जाएगा। इसके साथ एपल का ये पहला टैबलेट बन जाएगा। जिसमें ये सारी खूबियां दी जाएंगी। इनमें पहले की तुलना में अधिक ब्राइटनेस मिलेगी। आगामी iPad Pro में अब तक का सबसे अधिक रिफ्रेश रेट होगा। OLED में ये सारी खूबियां दी जाएंगी। इनमें पहले की तुलना में अधिक ब्राइटनेस मिलेगी।

मैजिक कीबोर्ड से होंगे लैस

iPad में मिलने वाली डिस्प्ले के अलावा कुछ और ऐसी खूबियां भी दी जाएंगी। जो पहले कभी नहीं दी गई हैं। आगामी पैड्स संशोधित मैजिक कीबोर्ड को सपोर्ट करेंगे। जिसमें एक बड़ा ट्रैकपैड और एक लैंडस्केप-ओरिएंटेड फेस आईडी कैमरा होगा। बता दें इसे iOS के बीटा बिल्ड में देखा गया था।

M3 chip से होंगे लैस

Apple iPad को M3 chip के साथ पेश किया जाएगा। एपल के आगामी दोनों ही मॉडल्स में OLED M3 chip परफॉर्मेंस के लिए प्रदान की जाएगी। इस चिपसेट को कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने का काम करेगा। इनकी कीमतों में भी पहले की तुलना में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×