W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

iPhone 17 सीरीज के लीक हुए Price, भारत में लगभग 1.75 लाख की कीमत में हो सकता है लॉन्च!

07:28 PM Aug 31, 2025 IST | Amit Kumar
iphone 17 सीरीज के लीक हुए price  भारत में लगभग 1 75 लाख की कीमत में हो सकता है लॉन्च
Apple iPhone 17 Leaks

Apple iPhone 17 Leaks: Apple अपने नए iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर, 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। इस बार कंपनी चार मॉडल्स पेश करेगी – iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। इस सीरीज में कई बड़े बदलाव और अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

Apple iPhone 17 Leaks Price in India: संभावित कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स और लीक हुई जानकारियों के अनुसार, इस बार iPhone 17 की कीमत में थोड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। अब तक Apple का बेस मॉडल (128GB) आमतौर पर $799 या भारत में करीब 79,990 रुपए में आता था। लेकिन इस बार iPhone 17 के लिए $849 यानी करीब 84,990 रुपए तक कीमत हो सकती है। यह बढ़ोतरी लगभग 5,000 रूपए के आसपास बताई जा रही है।

Apple iPhone 17 Leaks
Apple iPhone 17 Leaks

iPhone 17 Pro और Pro Max की अनुमानित कीमतें

  • Pro मॉडल्स में हमेशा से प्रीमियम फीचर्स होते हैं, और इस बार भी इनके दाम में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
  • iPhone 17 Pro (256GB): इस मॉडल की कीमत $1,049 यानी करीब 1,24,990 रुपए हो सकती है।
  • iPhone 17 Pro Max (256GB या अधिक): इसकी कीमत $1,249 यानी लगभग 1,64,000 रुपए तक जा सकती है। यह पिछले मॉडल की तुलना में करीब 20,000 रुपए ज्यादा है।
Apple iPhone 17 Leaks
Apple iPhone 17 Leaks

Apple iPhone 17: आधिकारिक कीमत का ऐलान कब होगा?

यह सारी कीमतें अभी लीक हुई जानकारियों पर आधारित हैं। Apple की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 9 सितंबर, 2025 को होने वाले ‘Awe Dropping’ इवेंट में असली कीमतों का खुलासा किया जाएगा। यह इवेंट रात 10:30 बजे (IST) से शुरू होगा और इसे Apple की वेबसाइट, Apple TV और YouTube पर लाइव देखा जा सकेगा।

Apple iPhone 17 Leaks
Apple iPhone 17 Leaks

Apple iPhone 17 Features: क्या-क्या नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं?

iPhone 17 सीरीज में पिछले मॉडल्स की तुलना में काफी कुछ नया और बेहतर देखने को मिलेगा:

  • नया प्रोसेसर: जिससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस और तेज होगी।
  • बेहतर कैमरा सेटअप: खासकर Pro मॉडल्स में।
  • नई डिजाइन: iPhone 17 Air में हल्का और पतला लुक हो सकता है।
  • ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन: खासतौर पर Pro और Pro Max में।
  • बैटरी और डिस्प्ले में सुधार की भी उम्मीद की जा रही है।

खरीदने से पहले क्या करें?

अगर आप iPhone 17 खरीदने का सोच रहे हैं, तो प्री-ऑर्डर करने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। Apple की ओर से लॉन्च इवेंट में सारी डिटेल्स सामने आने के बाद ही सही फैसला लेना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max vs iPhone 16 Pro Max: Camera, Design समेत होंगे ये बड़े बदलाव

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×