देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
क्या आपको भी लाल सेब देखकर लगता है बिल्कुल फ्रेश? तो खुद ही देख लीजिए होश उड़ाने वाला ये वायरल वीडियो
07:00 PM Jul 06, 2024 IST | Simran Sachdeva
Apple viral video : सेब हमारी सेहत के लिए कितना लाभकारी फल है ये तो आप सभी को मालूम है। लेकिन आजकल एक वीडियो वायरल (Apple viral video) हो रहा है जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि हम खुद ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हो। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों कि इस वीडियो में एक शख्स अपनी दुकान पर रखे सेबों को लाल रंग करते नज़र आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Advertisement
सेब को कलर करता दिखा शख्स
इस वायरल वीडियो (Apple viral video) में नज़र आ रहा है कि ये शख्स एक बर्तन में लाल रंग लिया है। साथ ही उसके हाथों में ब्रश है जिसकी मदद से वो फीके सेब को लाल कलर से रंग रहा है। ताकि ये एकदम फ्रेश नजर आए और उस दुकानदार की बिक्री हो सकें। इसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा लेकिन ये वाकई सच है। जो सेब आप खा रहे है उन्हीं सेब को इस तरह से भी कलर करके बेचा जाता है।
Advertisement
तैयार हो रही हैं एकदम लाल लाल एपल
रोज एक एपल खाओ, डॉक्टर के पास जाओpic.twitter.com/Ard4kZ66Ab— Arvind Chotia (@arvindchotia) July 3, 2024
Courtesy : @arvindchotia
Advertisement
वीडियो पर लोगों ने किया रिएक्ट
इस वीडियो (Apple viral video) को एक्स पर @arvindchotia के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है- 'तैयार हो रहे हैं एकदम लाल-लाल एप्पल..रोज एक एप्पल खाओ, डॉक्टर के पास जाओ।' वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- यह कलर वैक्स कोटिंग है धोने से भी नहीं छूटेगी इसको छीलकर ही खाना चाहिए। वहीं किसी अन्य यूजर ने लिखा- एक तो ये बढ़ती महंगाई ऊपर से पैसे देकर जहर खरीद रहे हैं हम, कैसे बचें इस मिलावट से? सरकार कुछ करती क्यों नहीं, ऐसे लोगों को मृत्युदंड होना चाहिए।
Advertisement

Join Channel