नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और यमुना सिटी तक संपर्क को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की 74वीं बोर्ड बैठक बुधवार को हुई जिसमें जेवर में बनाए जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और यमुना सिटी तक संपर्क को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
04:53 AM Aug 25, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की 74वीं बोर्ड बैठक बुधवार को हुई जिसमें जेवर में बनाए जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और यमुना सिटी तक संपर्क को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
Advertisement
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना की रूपरेखा (डीपीआर) बुधवार को बोर्ड के सामने पेश की गई, जिसके मुताबिक यह पीआरटी कोरिडोर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होकर सेक्टर-29 तक जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कोरिडोर की कुल लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी। इस पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। परियोजना की कुल लागत 641.53 करोड़ रुपए होगी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि डीपीआर को प्राधिकरण के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और अब इसे उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है।
Advertisement