Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली की हवा अब भी जहरीली! 400 के पार पहुंचा AQI, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश में आज का मौसम?

12:34 PM Nov 16, 2025 IST | Amit Kumar
AQI Alert in Delhi (credit social-media )

AQI Alert in Delhi: दिल्ली में इन दिनों सुबह का मौसम थोड़ी ठंड के साथ शुरू हो रहा है, लेकिन ठंड के साथ हवा का प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। सुबह दिल्ली का औसत AQI 405 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत खतरनाक है और यह स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

AQI Alert in Delhi: राजधानी का वायु गुणवत्ता हाल

रविवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में धुएं की एक मोटी परत छा गई थी। AQI 385 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। यह पिछले दिन के 386 AQI से लगभग समान है, यानी हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। इंडिया गेट के पास की तस्वीरों में देखा गया कि स्मारक धुएं में ढका हुआ था, जबकि लोग अपनी सुबह की दिनचर्या में व्यस्त थे।

Aaj ka Mausam 16 Nov: देशभर का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र को लेकर तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है।

पिछले 24 घंटों में मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति गंभीर रही। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ठंड जारी है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 16 नवंबर से ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Delhi Weather Today

Advertisement
AQI Alert in Delhi (credit social-media )

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। सुबह और रात को हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।

Uttar Pradesh Weather Today

AQI Alert in Delhi (credit social-media )

उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रहने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी है। 17 नवंबर से मौसम फिर से शुष्क रहेगा। 18 से 21 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। कानपुर में रात का तापमान सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Uttarakhand Weather Today

AQI Alert in Delhi (credit social-media )

उत्तराखंड में 16 नवंबर को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पर्यटकों के लिए मौसम अच्छा रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहेगा।

Bihar Weather Today

AQI Alert in Delhi (credit social-media )

बिहार में भी ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर से पटना, गया, भोजपुर, बक्सर और सीमांचल के जिलों में ठंड बढ़ेगी। कुछ इलाकों में सुबह के समय शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। इस प्रकार, दिल्ली और देश के कई हिस्सों में ठंड और प्रदूषण दोनों ही अपने चरम पर हैं। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जरूरत है, खासकर दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के कारण।

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution से बचने का आसान तरीका! इस लड़के की तरह घर पर तैयार करें DIY Air Purifier

Advertisement
Next Article