AR Rahman को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती, फैंस में बढ़ी चिंता
एआर रहमान अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 58 वर्षीय रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है। बता दें, एआर रहमान को सीने में दर्द के कारण चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उनकी ईसीजी समेत कई जांच की जा रही हैं। उन्हें सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। उनकी एंजियोग्राफी भी कराई जाएगी। वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
ए.आर. रहमान का चल रहा इलाज
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी गहन निगरानी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही अस्पताल से घर आएंगे।
पहले गर्दन में फिर सीने में दर्द हुआ
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ए.आर. रहमान जब विदेश से वापस आए तो उन्होंने गर्दन में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ। इससे एक हफ्ते पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन करने को कहा था।
पत्नी से अलग हुए ए.आर. रहमान
नवंबर 2024 में ए.आर. रहमान तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने का फैसला किया था। सायरा बानो ने भी कहा कि अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से वह अगल हो रही हैं, हालांकि वह रहमान का सपोर्ट करती रहेंगी। दोनों के तीन बच्चे हैं। रहीमा, खदीजा और अमीन।