W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मलाइका अरोड़ा ने तलाक अरबाज खान ने कही ये बड़ी बात, कहा - अरहान है वर्ना....

अरबाज खान का कहना है की उनका 16 साल के बेटा अरहान एक ऐसी कड़ी है की उन्हें जोड़े रखता है। साथ ही मलाइका के परिवार से भी उनके रिश्ते अच्छे है। अब भी उनके और मलाइका की मुलाकात होती है जिसकी वजह अरहान ही है।

09:10 AM Jul 20, 2019 IST | Ujjwal Jain

अरबाज खान का कहना है की उनका 16 साल के बेटा अरहान एक ऐसी कड़ी है की उन्हें जोड़े रखता है। साथ ही मलाइका के परिवार से भी उनके रिश्ते अच्छे है। अब भी उनके और मलाइका की मुलाकात होती है जिसकी वजह अरहान ही है।

मलाइका अरोड़ा ने तलाक अरबाज खान ने कही ये बड़ी बात  कहा   अरहान है वर्ना
Advertisement
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान ने साल 2017 में अपनी 19 साल की शादी तोड़कर तलाक ले लिया था और अरबाज इस टूटे रिश्ते के बारे में बहुत कम बात करते है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू ले दौरान इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए इस बारे में खास बात शेयर की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अरबाज खान का कहना है की उनका 16 साल के बेटा अरहान एक ऐसी कड़ी है की उन्हें जोड़े रखता है।  साथ ही मलाइका के परिवार से भी उनके रिश्ते अच्छे है। अब भी उनके और मलाइका की मुलाकात होती है जिसकी वजह अरहान ही है।
अरबाज ने आगे बताया कि हम दोनों एक साथ खुश नहीं थे और  इस तरह एक छत के नीचे रहना बहुत मुश्किल है। लेकिन अलग होकर तो हम खुश है। हमारा बेटा हम दोनों को एक दुसरे से जोड़े रखता है और मुझे उम्मीद है जैसे जैसे अरहान बड़ा होगा चीजें ठीक होती जाएंगी
आपको बता दें अरबाज़ खान मलाइका से तलाक के बाद मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे है और अक्सर उनके साथ स्पॉट किये जाते है , वहीँ मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को ऑफिशल कर चुकी है।
अरबाज खान ने साथ ही कहा मलाइका और मैं एक दुसरे की इज्जत करते है और हम दोनों का एक दुसरे से अलग होने का मतलब ये नहीं है की हम एक दुसरे से नफरत करते है। ये गर्व की बात है हमारा बेटा है और वो हर बात समझता है।
बीते कुछ समय पहली मलाइका से सवाल किया गया था की उनके और अर्जुन कपूर के बीच रिश्ते पर अरहान का क्या रिएक्शन था। तब मलाइका ने बताया था कि अरहान बेहद समझदार है। जब उनकी और अरहान की अर्जुन को लेकर बात हुई तो उसे कोई दिक्कत नहीं आयी और वो इस रिश्ते से काफी खुश है।
मलाइका ने बताया की जब उन्होंने तलाक लेने का मन बनाया तो अरबाज से बात की और दोनों की सहमति से ये तलाक हुआ। मलाइका का कहना है की जब उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था और घर के बाकी सदस्यों पर भी इसका असर पड़ रहा था तो जरूरी था की अलग हो जाया जाये।

कार्तिक आर्यन पुलिस के फटकार लगाने के बाद भी नहीं सुधरे ,बिना हेलमेट के बाइक राइड का मजा लिया

Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×