
बॉलीवुड में आज कल शादी जैसे एक मिस्ट्री सी बन गयी हो। शादी होने से पहले उसकी अटकले इस कदर लगाई जाने लगी है की चीजों को समझना मुश्किल हो गया हैं। दरअसल हम इसी तरह की बातें इसलिए कर रहे है क्यों की इंडस्ट्री में अब एक और नया कपल बनता दिखाई दे रहा हैं। दरअसल ये कपल कोई और नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं। अब दोनों की स्टार्स को लेकर फैंस के मन में इस वक़्त हज़ारो सवाल चल रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बीच आखिर चल क्या रहा है। क्या ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है? दोनों एक दूसरे से सगाई करने करने वाले है? क्या वे पुराने दोस्त हैं? हालांकि इन सारे सवालों से ये दोनों खुद बचते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इनके इस बेनाम रिश्ते को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। जसी सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में मुंबई में साथ देखा गया था। दोनों ने साथ में लंच और डिनर किया। अब इसको लेकर चर्चा है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोर्सेस की मानें तो राघव और परिणीति एक दूसरे को पसंद करते हैं। उनका परिवार भी एक दूसरे को जानता है। जल्द ही किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की उम्मीद की जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार “दोनों हाल ही में रात के खाने के लिए गए जब उनके परिवारों ने शादी पर चर्चा शुरू की। वे एक-दूसरे को जानते थे, एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया। उनके परिवार कुछ समय से एक-दूसरे को जानते हैं” सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस दोनों का रोका हो सकता है। दोनों का परिवार जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों तब से एक दूसरे को जानते हैं जब वो इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की।

परिणीति और राघव को इग्लैंड में 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।