टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बंदर है या गैंगस्टर ? सड़कों पर मचा रहे हैं हुड़दंग, पुलिस के भी छूटे पसीने

05:25 PM Apr 01, 2024 IST | Pratibha
Thailand Monkey Fight Viral

Thailand Monkey Fight Viral : सोशल मीडिया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे आप देखा पाएंगे कि बंदरों की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आपको बता दें इन बंदरों को (Thailand Monkey Fight Viral) रोकने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन वह भी नाकामयाब रही। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Thailand Monkey Fight Viral

बंदरों के गुटों ने मचाया हुडदंग

थाईलैंड में लोग बंदरों के दो गुट की लड़ाई से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें बंदरों के दो ग्रुप को सड़क पर झगड़ते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि थाईलैंड के लोपबुरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिन्हें बंदरों की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ना सिर्फ पर्यटकों को बल्कि स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।थाईलैंड में बंदरों का आतंकथाईलैंड के लोपबुरी में बंदरों की संख्या काफी अधिक है। इनकी अधिक संख्या के कारण अक्सर इनमें लड़ाई होती रहती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Thailand Monkey Fight Viral) हो रहा है जिसमें बंदरों के दो गुट के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। ये लड़ाई कभी कभी इतनी भयंकर हो जाती है कि आम लोगों को भागना पड़ता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर लड़ाई कर रहे हैं, जिसके कारण ट्रैफिक भी रुक गया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @sighyam नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि स्थानीय अधिकारी का कहना है कि बंदरों को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। बंदरों को डराने के लिए गुलेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुलेल से बंदरों को डराया जा रहा है।

Thailand Monkey Fight Viral

कंट्रोल करने के लिए पुलिस को दिया स्पेशल टास्क

पुलिस ने बंदरों पर कंट्रोल करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में बंदर गुलेल देखते ही भाग जाते हैं लेकिन कभी कभी वह उग्र हो जाते हैं। पुलिस के जवानों को इस काम पर भी लगाया जा रहा है कि बंदर (Thailand Monkey Fight Viral) लोगों और उनके सामान को नुकसान ना पहुंचा पाएं। बताया गया कि कुछ शैतान बंदर हैं, जिनके कारण बंदरों में लड़ाई होती है। उनकी पहचान की जा रही है और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

ये वीडियो @Worldsource24 ने शेयर किया है।

स्थानीय अधिकरी ने कन्ट्रोल करने की कही बात

2017 में भी बंदरों की संख्या पर लगाम लगाने की कोशिश हुई थी लेकिन ये कोशिश बेकार साबित हो गई थी। अब एक बार फिर इन बंदरों की लड़ाई का वीडियो वायरल (Thailand Monkey Fight Viral) हुआ तो पर्यटकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि स्थानीय अधिकरी अब इस मामले पर सफाई देते हुए स्थिति पर जल्द ही कंट्रोल करने की बात कह रहे हैं।

दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article