Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या आप भी बप्पा को घर लाने की कर रहें है तैयारी, तो जरुर इन बातों का रखें ध्यान

हिंदू धर्म में भगवान गणेश सबसे श्रेष्ठ देवताओं में माने जाते हैं। उनकी पूजा-अर्चना हर पूजा से पहले करनी अनिवार्य होती है

09:24 AM Aug 29, 2022 IST | Desk Team

हिंदू धर्म में भगवान गणेश सबसे श्रेष्ठ देवताओं में माने जाते हैं। उनकी पूजा-अर्चना हर पूजा से पहले करनी अनिवार्य होती है

हिंदू धर्म में भगवान गणेश सबसे श्रेष्ठ देवताओं में माने जाते हैं। उनकी पूजा-अर्चना हर पूजा से पहले करनी अनिवार्य होती है। मान्यताओं के अनुसार उनकी पूजा पहले ना करने से कोई भी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण नहीं हो पाते। देवतागण भी भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद ही कोई भी काम प्रारंभ करते हैं। 
Advertisement
हर साल की तरह इस साल भी बप्पा के आने का समय आ गया है। इस साल 31अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। देशभर में इस दिन से 10 दिन के लिए गणेशोत्सव आयोजित किया जाता है। इस दिन बप्पा के भक्त उनकी नई मूर्ति खरीद कर घर में स्थापित करते हैं। मान्‍यता है क‍ि ये मूर्ति घर की सभी नकारात्मक शक्तियों को नष्ट कर देती है। यदि आप अपने घर में गणेश चतुर्थी मनाते हैं या मनाने का प्लान बना रहे है, तो बप्पा की पूजा में ये 5 काम भूलकर भी ना करें। इससे बप्पा नाराज हो सकते हैं।
1. इस दौरान सफेद रंग की कोई भी वस्तु जैसे सफेद चंदन, सफेद जनेऊ, सफेद पुष्प भगवान गणेश की पूजा में वर्जित मानी जाती है। इनके उपयोग से गणपति जी नाराज हो जाते हैं।
2. गणेश चतुर्थी की पूजा में भूलकर भी प्याज, लहसुन, शराब और मांस का सेवन ना करें। इससे बप्पा नाराज हो सकते है।
3.गणपति की स्थापना करने के बाद उन्हें अकेला न छोड़ें। आठों पहर कोई न कोई उनके पास रहना चाहिए। गणेश पूजन में सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
4.गणेश चतुर्थी जैसे पवित्र दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करें। मन में सात्‍व‍िक व‍िचार रखें। 
5.गणेश चतुर्थी में किसी भी पशु या पक्षी को ना मारे और ना ही उन्हें सताएं। ऐसा करने से भगवान श्री गणेश क्रोधित होते है।
Advertisement
Next Article