W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Argentina दौरे पर PM Modi, सैन मार्टिन स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

09:30 PM Jul 05, 2025 IST | Himanshu Negi
argentina दौरे पर pm modi  सैन मार्टिन स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
PM MODI

PM Modi दो दिवसीय Argentina की यात्रा पर है। इस दौरान PM मोदी ने ब्यूनस आयर्स में सैन मार्टिन स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों के बाद यह अर्जेंटीना यात्रा है। इस दौरान PM मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति और कई बड़े नेताओं से मुलाकत करेंगे। साथ ही कई महत्वपूर्ण व्यापार सौदो पर चर्चा और हस्ताक्षर भी कर सकते है।

Advertisement

सैन मार्टिन स्मारक का इतिहास

बता दें कि मोनुमेंटो अल जनरल सैन मार्टिन एक भव्य घुड़सवारी स्मारक है। यह स्मारक स्पेन के सम्मानित जोस डी सैन मार्टिन के सम्मान में बनाया गया है। साथ ही यह अर्जेंटीना, चिली और पेरू लैटिन अमेरिकी स्वतंत्रता का प्रतीक है और राष्ट्रीय गौरव का एक महत्वपूर्ण स्थल भी है। PM मोदी की यह स्मारक यात्रा वैश्विक स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति भारत के सम्मान और स्वतंत्रता-संप्रभुता को दर्शाती है।

Advertisement

दोनों देशों के आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

PM मोदी की दो दिवसीय अर्जेंटीना की यात्रा के दौरान भारत और अर्जेंटीना के बीच संबंधों को अधिक मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही रक्षा, कृषि, खदान, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पर भी चर्चा की जाएगी।

Advertisement

अर्जेंटीना के बाद ब्राजील का दौरा

अर्जेंटीना दौरे के बाद PM मोदी ब्राजील का दौरा करेंगे। इस दौरान PM मोदी BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। बता दें कि PM मोदी की यह यात्रा 2 जुलाई से 10 जुलाई तक होगी, जिसमें वह कुल पांच देशों का दौरा करेंगे। इस यात्रा के ज़रिए भारत वैश्विक स्तर पर अपने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Also Read: 26 राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, जानें किन आधार पर होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×